अयोध्या। राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक से बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, ट्रस्ट महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है।
बैठक में ट्रस्ट के कई सदस्य बेहद नाराज़ बताए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, सदस्य संतों ने चढ़ावा चोरी और रामधन गबन विवाद को लेकर भारी नाराज़गी जताई।
राम मंदिर ट्रस्ट की इस बैठक को अब बड़े बदलाव की शुरुआत माना जा रहा है। चंपत राय और अनिल मिश्रा को लेकर लंबे समय से सवाल उठ रहे थे, जिसके बाद आज बैठक में इस्तीफे पर फैसला हुआ। गोपाल राव को खड़े पांव मीटिंग कक्ष के बाहर से लौटाया गया। वो बिना बुलाए पहुँचे थे। स्वामी परमानंद गिरी महराज तो आपे से बाहर से थे। बेहद खफा। बाकी संतो ने भी असंतोष जताया।

