तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी को राज्य पुलिस द्वारा एक्स श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। सूत्रों के अनुसार यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दी गई है।
पहले की ममता सरकार के दौरान अभिषेक बनर्जी को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त थी, लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद उनकी सुरक्षा व्यवस्था हटा दी गई थी। अब नई व्यवस्था के तहत उनके साथ हर समय तीन सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे।
राज्य पुलिस ने सुरक्षा आकलन के आधार पर यह फैसला लिया है। इस निर्णय को राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

