बरेली 29 मई, 2026ः इज्जतनगर मंडल पर माह मई, 2026 में सेवानिवृत्त हुए 1 राजपत्रित अधिकारी श्री राजेश कुशवाहा एवं 8 कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक सभा कक्ष में मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा ने समापक राशि का भुगतान परिपत्र, मेडीकल कार्ड सहित सेवानिवृत्ति के अन्य दस्तावेज प्रदान किए तथा सेवानिवृत्त हुए रेल कर्मचारियों के दीर्घ आयु, सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। मंडल रेल प्रबंधक ने सभी सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों से कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी आप रेल परिवार के अभिन्न अंग हैं। अपने जीवन भर की कमाई पूँजी को सोच-समझकर ही कहीं पर निवेश करें।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. यू.एस. नाग ने कहा कि सेवानिवृत्ति होने के बाद आपलोगों को तन, मन एवं धन इन तीन चीजों पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है, तथा सभी २ााखा अधिकारियों, यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने सुझावों के द्वारा बताया कि भविष्य में किसी भी प्रकार के सहयोग के लिए रेल प्रशासन का द्वार आप लोगों के लिए सदैव खुला है। अपने जीवन भर की कमाई पूँजी को साइबर अपराधियों से बचा कर रखे। किसी के साथ अपना बैंक अकाउंट का ओ.टी.पी. २ोयर न करें। आप अपनी पूँजी एवं स्वास्थ्य के प्रति सदैव सजग रहे एवं रेलवे से जुड़े रहे। आपलोगों की कार्यशैली रेल कर्मियों के लिए प्रेरणा स्रोत रहेगा।
वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री संदीप सिंह ने बताया कि इस माह में सेवानिवृत्ति होने वाले राजपत्रित अधिकरी में श्री राजेश कुशवाहा तथा कर्मचारियों में सर्वश्री/श्रीमती नारद मुनि, गार्ड पैसेंजर/काशीपुर; संगीता सिंह, कार्यालय अधीक्षक/वरिष्ठ मंडल सिगनल/टेलीकाॅम इंजीनियर/इज्जतनगर; खडक सिंह, ड्रेसर/मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय/इज्जनगर; विजय कुमार, वरिष्ठ तक्नीशियन/विद्युत/डीजल २ोड; गिरधर सिंह, वरिष्ठ तक्नीशियन/विद्युत/डीजल २ोड; राधे २याम, वरिष्ठ तक्नीशियन/विद्युत/डीजल २ोड; श्रीमती सरोज, तक्नीशियन-।/विद्युत/डीजल २ोड तथा रेवती देवी, वरिष्ठ तक्नीशियन/काठगोदाम आदि २ाामिल हैं।
मंडल रेल प्रबंधक के निर्देशानुसार इज्जतनगर मंडल पर एक नयी पहल की शुरुआत की गई है। जिसमें सेवानिवृत्ति के कारण हो रही रिक्तियों पर उसी तिथि को प्रस्तावित कर्मचारियों को पदोन्नति प्रदान की जाती है। इस माह में भी कुछ कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ प्रदान किया गया। जिसमें सर्वश्री लिख्मी सिंह मीना, ड्रेसर/इज्जतनगर; नीतिश बाथम, वरिष्ठ तक्नीशियन/डीजल २ोड; गोपाल सिंह कार्की, वरिष्ठ तक्नीशियन/डीजल २ोड; गिरिराज किशोर, वरिष्ठ तक्नीशियन/डीजल २ोड तथा कौशल तिवारी, वरिष्ठ तक्नीशियन/डीजल २ोड आदि को पदोन्नति प्रदान की गई।
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (सामान्य) श्री अरिजीत सिंह, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (परिचालन) श्री उमेश चन्द्र मिश्रा, मंडल वित्त प्रबंधक श्री बी.एस. पवार, सहायक ंिसगनल/टेलीकाॅम इंजीनियर श्री सलिल श्रीवास्तव, सहायक कार्मिक अधिकारी श्री शिशु ओम दीक्षित सहित सभी २ााखा अधिकारी, मान्यता प्राप्त यूनियन एवं एसोसिएशनों के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिवार के सदस्य उपस्थित थे।
