अभियुक्तगण के कब्जे से एक लेपटॉप, एक प्रिंटर, एक इनवर्टर, एक बैटरा व एक की- बोर्ड बरामद।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बिल्सी के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध की रोकथाम एंव अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बिल्सी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 294/26 धारा 305/317(2) बी0एन0एस0 में वांछित अभियुक्तगण 1.अरविन्द्र सोलंकी पुत्र रमेशपाल निवासी कस्वा व थाना उझानी,बदायूँ 2.अरुन पुत्र संजीव निवासी ग्राम हरगनपुर थाना बिल्सी जनपद बदायूँ को थाना बिल्सी पुलिस द्वारा मुखविर की सूचना पर ग्राम वैन को जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 04.07.2026 को वादी श्री रोहित कुमार सिंह पुत्र अशोक कुमार सिंह निवासी कस्बा व थाना बिल्सी बदायूँ द्वारा थाना बिल्सी पर तहरीर दी गयी कि वादी की एयरटैल डिस्ट्रीब्यूटर की दुकान से एक लैपटॉप, एक प्रिंटर, इनवर्टर,एक बैटरा,की-बोर्ड चोरी कर लिया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बिल्सी पर 294/26 धारा 303(2) बी0एन0एस0 बनाम 1.अरविन्द्र सोलंकी पुत्र रमेशपाल निवासी कस्वा व थाना उझानी जनपद बदायूँ 2.अरुन पुत्र संजीव निवासी ग्राम हरगनपुर थाना बिल्सी, बदायूँ के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। अभियोग की विवेचनात्मक कार्यवाही से धारा 305/317(2) बीएनएस की वृद्धि की गयी। थाना बिल्सी पुलिस द्वारा अभियोग में नामित वांछित अभियुक्तगण उपरोक्त को ग्राम वैन को जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से एक लेपटॉप, एक प्रिंटर, एक इनवर्टर, एक बैटरा व एक की बोर्ड बरामद हुए।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1-अरुन पुत्र संजीव निवासी ग्राम हरगनपुर थाना बिल्सी जनपद बदायूं
2-अरविन्द्र सिंह पुत्र श्री रमेश पाल सिंह निवासी ग्राम हरगनपुर थाना बिल्सी जनपद बदायूँ हाल निवासी अहीर टोला मोहल्ला कस्बा व थाना उझानी जनपद बदायूँ
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
उ0नि0 श्री सचिन कुमार मय टीम

