By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: नगर पंचायत गवां में जनगणना कार्य का उत्साहपूर्ण शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने किया प्रगणकों का भव्य स्वागत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > नगर पंचायत गवां में जनगणना कार्य का उत्साहपूर्ण शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने किया प्रगणकों का भव्य स्वागत
उत्तर प्रदेशराज्य

नगर पंचायत गवां में जनगणना कार्य का उत्साहपूर्ण शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने किया प्रगणकों का भव्य स्वागत

Amarkesadmin
Last updated: May 22, 2026 2:38 pm
Amarkesadmin
4 months ago
Share
SHARE

गवां, सम्भल। भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में आज नगर पंचायत गवां क्षेत्र में जनगणना कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान के प्रथम दिवस पर नगर पंचायत परिसर में प्रातः 08:00 बजे सभी प्रगणक, पर्यवेक्षक एवं चार्ज अधिकारी निर्धारित समय पर उपस्थित हुए। इस अवसर पर जनगणना कार्य की महत्ता, प्रक्रिया एवं दायित्वों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए तथा सभी कार्मिकों को निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य संपादित करने हेतु प्रेरित किया गया।
बैठक उपरांत सभी प्रगणक अपने-अपने निर्धारित गणना क्षेत्रों (Enumeration Blocks) में पहुँचे तथा मकानों की गणना एवं प्रारंभिक सर्वेक्षण कार्य का शुभारंभ किया। जनगणना कार्य के आरंभ को लेकर नगरवासियों में विशेष उत्साह एवं जागरूकता देखने को मिली। विभिन्न मोहल्लों एवं वार्डों में नागरिकों ने जनगणना दलों का गर्मजोशी से स्वागत किया। अनेक स्थानों पर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया, माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया तथा पुष्पवर्षा कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही नागरिकों द्वारा मिष्ठान वितरण कर जनगणना अभियान के प्रति अपना सहयोग एवं समर्थन व्यक्त किया गया।
नगर पंचायत क्षेत्र की जनता ने जनगणना कार्य को राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए इसमें पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। नागरिकों ने कहा कि जनगणना के माध्यम से प्राप्त आंकड़े देश एवं प्रदेश की विकास योजनाओं, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, सामाजिक एवं आर्थिक नीतियों के निर्माण तथा विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने जनसामान्य से अपील की कि जनगणना दल जब उनके घरों पर पहुँचे तो उन्हें सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं तथा अभियान को सफल बनाने में अपना सक्रिय योगदान दें। उन्होंने कहा कि जनगणना से संबंधित समस्त सूचनाएं पूर्णतः गोपनीय रखी जाती हैं तथा उनका उपयोग केवल सांख्यिकीय एवं प्रशासनिक उद्देश्यों के लिए किया जाता है।
जनगणना कार्य के प्रथम दिवस पर नगर पंचायत गवां के विभिन्न वार्डों में अभियान शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। नगर पंचायत प्रशासन ने जनगणना कार्य में सहयोग प्रदान करने वाले समस्त नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं गणना कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि जनगणना-2027 का यह महत्त्वपूर्ण अभियान जनसहयोग से पूर्ण सफलता प्राप्त करेगा।

वन महोत्सव के चतुर्थ दिवस जनपदभर में हरित उत्सव
उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग ने जनप्रतिनिधियों से प्राप्त किए सुझाव एवं आपत्तियां
जनता दर्शन में कैंसर पीड़ित को मिला आयुष्मान कार्ड
नगर पालिका परिषद दादरी द्वारा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का आयोजन
DGP राजीव कृष्ण से बीजेपी विधायक की शिष्टाचार भेंट
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं साफ-सफाई व्यवस्थाओं पर विशेष जोर
Next Article ब्लॉक जगत में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को मिले स्मार्ट फोन, डिजिटल कार्य प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?