चंदौसी
आज चंदौसी नगर में ब्राह्मण शक्ति संघ के कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा सार्वजनिक कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के लिए बोले गए अपशब्दों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए एक तहरीर कोतवाली चंदौसी में कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार तोमर को दी ।
ब्राह्मण शक्ति संघ के प्रदेश अध्यक्ष विवेक कुमार मिश्रा की ओर से दी गई तहरीर के माध्यम से समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी पर ब्राह्मण समाज अपशब्द कहते हुए अपमानित करने का आरोप लगाया और ब्राह्मण शक्ति संघ ने कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार तोमर से रिपोर्ट दर्ज कर राजकुमार भाटी को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की ब्राह्मण शक्ति संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई व राजकुमार भाटी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो संगठन पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगा । संगठन के प्रदेश संयोजक मुकेश गौड़ ने कहा ब्राह्मणों को अपमानित कर अपनी राजनीति चमकाने का ये कु कृत्य तुरंत बंद होना चाहिए । व ऐसी कार्यवाही होनी चाहिए कि भविष्य में कोई राजनीतिक दल का व्यक्ति ब्राह्मण समाज को अपमानित करने का साहस न कर सके । प्रदेश महामंत्री ने कहा अखिलेश यादव राजकुमार भाटी को तुरंत पार्टी से निष्कासित करें अन्यथा आने वाले चुनावों में ब्राह्मण समाज समाजवादी पार्टी का बहिष्कार करेगा ।
तहरीर देते समय विवेक मिश्रा सचिन मिश्रा विवेक शर्मा गुमथल अविरल शर्मा राजकुमार शर्मा सचिन शर्मा, डॉ.पी. के.पांडेय,निशांत शर्मा, पराग शर्मा, अभिषेक पाराशरी,मुदित शर्मा ,निखिल शर्मा, विकास मिश्रा राम मिश्रा शरद दुबे अंकित मिश्रा सौरभ शर्मा बृजेश शर्मा कैथल ,अमोल शर्मा, योगेश भारद्वाज, राजीव शर्मा, पर्व शर्मा, ओम भारद्वाज, शिरोमणि शर्मा,आदि बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे
ब्राह्मण शक्ति संघ ने समाजवादी पार्टी के राजकुमार भाटी के खिलाफ दी तहरीर
Leave a Comment

