By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आकांक्षात्मक विकास खण्डों की प्रगति की समीक्षा बैठक का किया गया आयोजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आकांक्षात्मक विकास खण्डों की प्रगति की समीक्षा बैठक का किया गया आयोजन
उत्तर प्रदेशराज्य

कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आकांक्षात्मक विकास खण्डों की प्रगति की समीक्षा बैठक का किया गया आयोजन

Amarkesadmin
Last updated: May 13, 2026 12:39 pm
Amarkesadmin
4 months ago
Share
SHARE

सम्भल (बहजोई), 12 मई 2026
आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल की अध्यक्षता में नीति आयोग के अंतर्गत चयनित आकांक्षात्मक विकास खण्डों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के आकांक्षात्मक विकास खण्ड असमोली एवं गुन्नौर में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं निर्धारित सूचकांकों पर विभागवार समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान डीपीएमयू प्रभारी श्यामा कुमार द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि नीति आयोग के अंतर्गत जनपद के दो विकास खण्ड असमोली एवं गुन्नौर शामिल हैं। इन विकास खण्डों में स्वास्थ्य, कृषि, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा, आईसीडीएस सहित 11 विभागों के 38 विभिन्न पैरामीटर्स के आधार पर मूल्यांकन एवं रैंकिंग की जाती है।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित सूचकांकों में सुधार हेतु लक्ष्य आधारित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने आगामी बैठकों में राष्ट्रीय रैंकिंग से संबंधित डेटा के साथ समीक्षा पुस्तिका उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए, ताकि प्रगति का बेहतर मूल्यांकन किया जा सके।
बैठक में पीएम एक्सीलेंस अवार्ड से संबंधित बिंदुओं पर भी चर्चा की गई, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त आकांक्षात्मक विकास खण्डों की रैंकिंग प्रणाली एवं मार्किंग फार्मूला की जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संस्थागत प्रसव, एएनसी एवं एनक्यूएएस, आईसीडीएस विभाग के अंतर्गत सैम एवं मैम बच्चों की स्थिति तथा कृषि विभाग के अंतर्गत एफपीओ से संबंधित प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तरुण पाठक, जिला विकास अधिकारी राम आशीष, कृषि उपनिदेशक अरुण कुमार त्रिपाठी, डीपीओ आईसीडीएस महेश कुमार, आईटीआई प्रधानाचार्य स्तुति गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

डीएम ने किया जेल का निरीक्षण
बाबा साहब आंबेडकर जयंती पर सपा का व्यापक पैमाने पर अभियान
आधुनिक गाजियाबाद की ओर बढ़ता कदम: इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार पर जोर
हाईकोर्ट की यूपी पुलिस पर सख्त टिप्पणी
समाधान दिवस में सुनी गईं फरियादियों की समस्याएं
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article मुरादाबाद मंडल में गोवंश संरक्षण की बड़ी छलांग: 218 गो आश्रय स्थलों में 65,113 बेसहारा पशुओं को मिला सहारा
Next Article डीएम ने की विकास व निर्माण कार्यों की समीक्षा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?