By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: मैं जिंदा हूं! अपनी मौत की खबर सुन हक्के-बक्के रह गए शक्ति कपूर, गुस्से में बोले- अब कानूनी कार्रवाई करूंगा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > मनोरंजन > फ़िल्मी जगत > मैं जिंदा हूं! अपनी मौत की खबर सुन हक्के-बक्के रह गए शक्ति कपूर, गुस्से में बोले- अब कानूनी कार्रवाई करूंगा
फ़िल्मी जगतमनोरंजन

मैं जिंदा हूं! अपनी मौत की खबर सुन हक्के-बक्के रह गए शक्ति कपूर, गुस्से में बोले- अब कानूनी कार्रवाई करूंगा

Amarkesadmin
Last updated: May 9, 2026 2:57 am
Amarkesadmin
3 months ago
Share
SHARE

हैदराबाद: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर हाल ही में उन मशहूर हस्तियों की सूची में शामिल हो गए, जो अपनी मौत की झूठी खबरों का शिकार बनी हैं. सोशल मीडिया पर उनकी मौत की झूठी खबरें तेजी से फैल गई थीं. इन अफवाहों ने उनके कई फैंस को हैरान और चिंतित कर दिया था, जिसके बाद खुद शक्ति कपूर फैंस के सामने आए और इन खबरों की सच्चाई बताई.

अटकलों पर विराम लगाने के लिए, 73 वर्षीय अभिनेता ने गुरुवार (7 मई) को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और अपने फैंस को भरोसा दिलाया कि वह पूरी तरह से ठीक हैं. अभिनेता ने इस फेक न्यूज की निंदा की और बताया कि वह इस गलत जानकारी को फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की योजना बना रहे हैं. उन्होंने बताया कि वह जल्द ही इस मामले की शिकायत साइबर सेल में करेंगे.

अपनी यह सेल्फी वीडियो शेयर करते हुए शक्ति कपूर ने कहा, ‘हेलो फ्रेंड्स. मेरी मौत की खबर पूरी तरह से झूठी है. मैं स्वस्थ और खुश हूं. प्लीज इसे नजरअंदाज करें. मैं इस बारे में साइबर शिकायत दर्ज करवाने जा रहा हूं. यह ठीक नहीं है.’

शक्ति कपूर अकेले ऐसे फिल्मी सितारे नहीं हैं जिन्हें इस तरह की अफवाहों का सामना करना पड़ा है. हाल के सालों में, मनोरंजन जगत के कई सितारों को सोशल मीडिया पर उनकी मौत की झूठी खबरों का निशाना बनाया गया है. परेश रावल, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ़ और रजनीकांत जैसे कई अभिनेताओं को भी पहले इसी तरह की झूठी खबरों का सामना करना पड़ा है.

पिछले साल, अभिनेता रजा मुराद को भी ऐसी ही एक स्थिति का सामना करना पड़ा था, जब सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में झूठा दावा किया गया था कि उनका निधन हो गया है. बाद में, उन्होंने मुंबई के अंधेरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी. इसके बाद मीडिया से बात करते हुए मुराद ने बताया था कि उनके निधन की खबर वाली एक पोस्ट ऑनलाइन वायरल हो गई थी, और लोग शोक संदेश भी शेयर कर रहे थे.

शक्ति कपूर हिंदी सिनेमा के सबसे जाने-पहचाने अभिनेताओं में से एक हैं. 1980 और 1990 के दशक में उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता मिली थी. अपने पांच दशक लंबे करियर के दौरान, इस एक्टर ने 700 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है.राजा बाबू, अंदाज अपना अपना, चालबाज़, कुली नंबर 1, जुड़वा, सत्ते पे सत्ता और बोल राधा बोल जैसी कई ऐसी फिल्में हैं, जो उनके कुछ सबसे यादगार फिल्मों में आते हैं.

CID के ACP प्रद्युमन बनने तक का Shivaji Satam का फिल्मी सफर
छात्रों के समर्थन में उतरे समय रैना, सरकार से पूछा सवाल
सनराइजर्स की जीत के बाद विवाद: अभिषेक शर्मा को BCCI ने लगाई सजा
रजनीकांत: सिनेमा के सुपरस्टार और पर्दे के प्यार की कहानी
भारतीय घरेलू क्रिकेट में फिर से मैच फिक्सिंग का मामला सामने आया
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक का आया रिजल्ट, मुनाफा बढ़ा
Next Article देश के नए नौसेना प्रमुख बने वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन, 31 मई को करेंगे कार्यभार ग्रहण
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?