By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: कनाडा में खालिस्तानी चरमपंथी ‘देश की सुरक्षा के लिए खतरा’ घोषित, दिलजीत ने भी दिखाई थी उनकी औकात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > अंतर्राष्ट्रीय > कनाडा में खालिस्तानी चरमपंथी ‘देश की सुरक्षा के लिए खतरा’ घोषित, दिलजीत ने भी दिखाई थी उनकी औकात
अंतर्राष्ट्रीय

कनाडा में खालिस्तानी चरमपंथी ‘देश की सुरक्षा के लिए खतरा’ घोषित, दिलजीत ने भी दिखाई थी उनकी औकात

Amarkesadmin
Last updated: May 4, 2026 10:55 am
Amarkesadmin
3 months ago
Share
SHARE

ओटावा: कनाडा की खुफिया एजेंसी ने खालिस्तानी चरमपंथियों को “राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा” घोषित किया है. ‘कैनेडियन सिक्योरिटी इंटेलिजेंस सर्विस’ ने कहा है कि यह समूह देश में अपने “हिंसक चरमपंथी एजेंडे” को बढ़ावा देने के लिए संस्थानों का इस्तेमाल करता है.

खुफिया एजेंसी ने 2025 की अपनी रिपोर्ट में इस बात पर प्रकाश डाला कि कनाडा में मौजूद खालिस्तानी चरमपंथियों की हिंसक गतिविधियों में संलिप्तता “कनाडा और कनाडाई हितों के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा खतरा बनी हुई है.”

कनाडा सरकार की वेबसाइट पर शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया, “कुछ खालिस्तानी चरमपंथी कनाडाई नागरिकों से अच्छी तरह से जुड़े हुए हैं, जो अपने हिंसक चरमपंथी एजेंडे को बढ़ावा देने और भोले-भाले समुदाय के सदस्यों से धन जुटाने के लिए कनाडाई संस्थानों का लाभ उठाते हैं, जिसे बाद में हिंसक गतिविधियों की ओर मोड़ दिया जाता है.”

भारत सरकार ने कनाडा से संचालित होने वाले कई खालिस्तानी चरमपंथी समूहों को देश के भीतर अलगाववादी गतिविधियों में उनकी संलिप्तता के कारण आतंकवादी संगठनों के रूप में नामित किया है.

‘कैनेडियन सिक्योरिटी इंटेलिजेंस सर्विस’ की यह रिपोर्ट एअर इंडिया उड़ान संख्या 182 में हुए बम विस्फोट की 40वीं वर्षगांठ के एक साल बाद आई है. इस विस्फोट में कनाडा में मौजूद खालिस्तानी चरमपंथियों का हाथ था. रिपोर्ट में कहा गया, “यह आज भी कनाडा के इतिहास का सबसे घातक आतंकवादी हमला बना हुआ है, जिसमें 329 लोग मारे गए, जिनमें अधिकतर कनाडाई नागरिक थे.”

हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि अलग खालिस्तान देश के लिए अहिंसक तरीके से बात रखने को उग्रवाद नहीं माना जाता, और कुछ कनाडाई लोग खालिस्तान अलगाववादी आंदोलन का वैध एवं शांतिपूर्ण तरीके से समर्थन करते हैं. इसमें कहा गया, “केवल मुट्ठी भर लोगों को, जो कनाडा को आधार बनाकर मुख्य रूप से भारत में हिंसा को बढ़ावा देते हैं, इसके लिए धन जुटाते हैं या उसकी योजना बनाते हैं, खालिस्तानी चरमपंथी माना जाता है.”

गौरतलब है कि भारत-कनाडा संबंध 2023 में उस समय सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए जब तत्कालीन प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कनाडा में सिख अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत की संभावित संलिप्तता का आरोप लगाया. भारत ने इन आरोपों को खारिज किया था. पिछले साल पदभार संभालने वाले प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के नेतृत्व में भारत और कनाडा ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को फिर से मजबूत करने की कोशिश की है.

वेनेजुएला घटनाक्रम पर जयशंकर चिंतित, कहा- वहां के लोगों की भलाई चाहता है भारत
क्वॉड के लिए भी पूरी तरह से कमिटेड है USA, US सेक्रेटरी ऑफ स्टेट मार्को रुबियो ने दोहराया
काठमांडू पोस्ट के मुताबिक सर्जियो गोर 30 अप्रैल को नेपाल दौरे पर
जोहान्सबर्ग में अंधाधुंध गोलीबारी में 9 लोगों की हत्या, दक्षिण अफ्रीका अपराध के बना रहा रिकॉर्ड
खामनेनी की शहादत: शरीर मिट्टी में, विचारधारा अमर
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article भाजपा की बंगाल, असम और पुडुचेरी में जीत से गदगद योगी; PM मोदी के नेतृत्व को सराहा
Next Article Aaj Ka Panchang आज का पंचांग 5 मई 2026 : आज ज्येष्ठ मास बड़ा मंगल, जानें शुभ मुहूर्त का समय
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?