By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: बरेली में खेत पर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस रंजिश के एंगल पर कर रही जांच
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > बरेली में खेत पर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस रंजिश के एंगल पर कर रही जांच
अपराधउत्तर प्रदेशराज्य

बरेली में खेत पर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस रंजिश के एंगल पर कर रही जांच

Amarkesadmin
Last updated: May 2, 2026 2:06 am
Amarkesadmin
3 months ago
Share
SHARE

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. फरीदपुर थाना क्षेत्र के रायपुर हंस गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान इंद्रपाल सिंह के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है.

पुलिस के मुताबिक, इंद्रपाल सिंह की गांव के कुछ लोगों से लंबे समय से दुश्मनी चल रही थी. दोनों पक्षों के बीच पहले भी कई बार विवाद और झगड़े हो चुके थे. आशंका जताई जा रही है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया. बताया जा रहा कि इंद्रपाल सिंह अपने खेत पर झोपड़ी बनाकर रहता था और वहीं सोता था.

घटना के समय भी वह खेत में ही मौजूद था. देर रात हमलावर वहां पहुंचे और उसे निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते, आरोपी फरार हो चुके थे. गोली लगने से इंद्रपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई.

पुरानी रंजिश में किसान का मर्डर!

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. डॉग स्क्वाड और फील्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि मृतक के खिलाफ पहले से कुछ मुकदमे दर्ज थे, जिसके चलते उसकी कई लोगों से दुश्मनी थी. फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है.

SP साउथ अंशिका वर्मा ने दी जानकारी

इस मामले में एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी. परिजनों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की जा रही है. उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा. पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं और मामले के जल्द खुलासे का दावा कर रही हैं.

यूपी बार काउंसिल से प्रत्याशी गुरदयाल भारती एडवोकेट ने सहसवान में अधिवक्ताओं से वोट मांगे
भीड़ और गर्मी में बड़ी राहत, रेलवे ने यात्रियों को दी ठंडी सेवा
MLC अक्षय प्रताप सिंह समेत अन्य के खिलाफ कोर्ट ने दिया मुकदमा दर्ज करने का आदेश, करोड़ों की संपत्ति हड़पने का आरोप
बदायूं में भाईचारे की मिसाल, मुस्लिम भाई ने किया हिंदू बेटी का कन्यादान
संभल में पुलिस ने समीक्षा संगोष्ठी की
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article PM मोदी ने की यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के जल्द स्वस्‍थ होने की कामना, मेदांता अस्‍पताल में हैं भर्ती
Next Article Aaj Ka Panchang आज का पंचांग 3 मई 2026 : ज्येष्ठ कृष्ण प्रतिपदा तिथि, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?