वित्तीय वर्ष 2026-27 में माटीकला टूल- किट्स वितरण योजना के अन्तर्गत माटीकला विधा के परम्परागत कारीगरो को 40 विद्युत चालित चाक (पाटरी व्हील) निःशुल्क वितरण हेतु शासन से लक्ष्य प्राप्त हुए हैं।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी श्री सत्यवीर सिंह ने बताया है कि जनपद मुरादाबाद के ऐसे ग्रामीण/शहरी क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार पुरुष/महिला जिनकी आयु 18 वर्ष से 55 वर्ष के मध्य हो एवं गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परम्परागत कारीगर अपना आवेदन कर सकते है। किन्तु उन्हें भारत सरकार एवं उ0प्र0 सरकार से किसी भी योजना में टूल किट्स न मिला हो ऐसे अभ्यर्थी आवेदन के लिए पात्र होगें। इसके अतिरिक्त स्वयं सहायता समूह में परम्परागत कारीगर भी पात्र होगें। प्राप्त आवेदन पत्रो का चयन शासन द्वारा गठित चयन समिति द्वारा किया जायेगा।
योजना के अन्तर्गत आॅनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे है। अभ्यर्थी आवेदन कर हार्डकापी कार्यालय में दिनांक 25.05.2026 तक जमा कर सकते है। आवेदक आॅनलाइन आवेदन वेबसाइट (upmatikalaboard.in) पर कर सकते है।
विस्तृत जानकारी हेतु मोबाइल नं0 9580503151 एवं 8191967279 या जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, एम0आई0जी0ए0 एम0-6 दीन दयालनगर, मुरादाबाद से भी सम्पर्क कर सकते है।
माटीकला टूल-किट योजना: 18 से 55 वर्ष के कारीगरों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
Leave a Comment

