पश्चिम बंगाल में वोटिंग से पहले चरण की वोटिंग से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर तंज कसा है। बुधवार को ममता बनर्जी ने एक रैली में कहा कि अगर प्रधानमंत्री मछली खाना चाहते हैं, तो वह खुद उनके लिए इसे पका देंगी।
बंगाल की खान-पान संस्कृति के अभिन्न अंग झालमुड़ी और मछली, चुनाव प्रचार के तेज होने के साथ ही तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और बीजेपी के बीच राजनीतिक खींचतान का हिस्सा बन गए हैं। टीएमसी का आरोप है कि भाजपा सत्ता में आने पर मछली, मांस और अंडे खाने पर प्रतिबंध लगा देगी।
बैरकपुर में एक जनसभा में ममता बनर्जी ने पीएम मोदी के झालमुड़ी खरीदने को लेकर कटाक्ष किया और कहा वह झालमुड़ी दुकानदार ने नहीं बनाई थी।

