By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: रेल सुरक्षा संवाद का आयोजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > रेल सुरक्षा संवाद का आयोजन
उत्तर प्रदेशराज्य

रेल सुरक्षा संवाद का आयोजन

Amarkesadmin
Last updated: April 19, 2026 11:49 am
Amarkesadmin
3 months ago
Share
SHARE

बरेली, 19 अप्रैल, 2026ः मंडल रेल प्रबधक सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन एवं मंडल रेल सुरक्षा बल, इज्जतनगर के तत्वावधान में रेल सुरक्षा संवाद में ‘रेल सुरक्षा और स्थानीय निकायों की भूमिका‘ विषय पर अपर मंडल रेल प्रबधक श्री मनोज कुमार की अध्यक्षता में मैत्री समुदायिक केन्द्र, इज्जतनगर में आयोजन किया गया। इस सुरक्षा संवाद में रेलवे स्टेशन बरेली सिटी से लालकुआँ एवं भोजीपुरा से पीलीभीत रेल खंडों के समीप निवासित नगर पालिकाओं के चेयरमैन, नगर निगमों के पार्षद, ग्राम प्रधानों, वार्ड सदस्यों सहित 60 से अधिक प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री मनोज कुमार ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि इज्जतनगर मंडल के क्षेत्राधिकार में विगत वर्षों से रेलवे विभाग को सुरक्षा एवं संरक्षा के क्षेत्र में काफी समस्याओं एवं रुकावटों का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं में मुख्य रूप से रेलवे लाइन के आस-पास स्थित गांव कस्बों तथा नगर के नागरिकों के द्वारा अवैध रूप से लाइन पार करने से मैन रनओवर की घटनाएं, जानवरों को खुला छोड़ दिये जाने या चराते समय उन पर ध्यान न दे पाने के कारण सीआरओ की घटनाएं तथा छोटे-छोटे बच्चों द्वारा चलती ट्रेन पर पत्थर बाजी करने की घटनाएं मुख्य रूप से विद्यमान रही हैं। उन्होंने सभी आगंतुकों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी अपने-अपने क्षेत्राधिकार में निवास करने वाले सम्मानित नागरिकों को इन समस्याओं से अवगत कराते हुए रेल विभाग को सहयोग करने के लिए प्रेरित करने का कार्य करें। आपके द्वारा किया गया यह कार्य रेल विभाग की सुरक्षा व संरक्षा के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।

मंडल सुरक्षा आयोग श्री पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रेलवे ट्रैक को अनाधिकृत रूप से पार करना, केटिल रन ओवर (सीआरओ), रेलवे समपार के नीचे से वाहनों की निकासी करना, मेन रन ओवर (एमआरओ) आदि की घटनाओं के संबंध में रेलवे अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों के बीच संपर्क स्थापित कर जनमानष के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए था। उक्त कार्यक्रम के दौरान सीआरओ एवं एमआरओ की घटनाओं का विवरण चित्र एवं वीडियो के माध्यम से बड़ी स्क्रीन पर प्रदर्शित किए गए।

रेल सुरक्षा संवाद कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) श्री भारत भूषण, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल संरक्षण अधिकारी डॉ. हरीश रैडतोलिया, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्री अरिजित सिंह सहित अन्य शाखा अधिकारीगण के साथ-साथ रेलवे के सभी विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापन सहायक सुरक्षा आयुक्त मोहम्मद शारिक खान द्वारा किया गया।

प्रधानों को प्रशासक बनाने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक
प्रमोद संस्कृत महाविद्यालय के सामने एवं डीपी महाविद्यालय में स्पर्श कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान चलाया गया
बरेली में भाजपा का जिला प्रशिक्षण वर्ग आयोजित
राम मंदिर ट्रस्ट पर बयान से सियासी हलचल तेज, बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा दावा
किसान रासायनिक उर्वरकों के साथ जैविक उर्वरकों का समावेश कर करें संतुलित उर्वरक प्रबंधन
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article गाजियाबाद–सीतापुर रेल परियोजना: विकास, गति और आस्था का नया संगम
Next Article UP: स्मार्ट मीटर लगाने पर लग गई रोक
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?