उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर को लेकर बढ़ते विवाद और विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। UPPCL ने प्रदेश में पुराने मीटर की जगह नए स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। यह फैसला तब तक लागू रहेगा, जब तक तकनीकी कमेटी अपनी रिपोर्ट नहीं सौंप देती। इस संबंध में सभी डिस्ट्रिब्यूशन कंपनियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

