दिल्ली के शालीमार बाग के एक बैंक्वेट हॉल में उस वक्त एक खूबसूरत नज़ारा देखने को मिला, जब एक Swiggy डिलीवरी बॉय ऑर्डर देने पहुंचा तो बारातियों ने उससे सिर्फ ऑर्डर ही नहीं लिया, बल्कि चखने के लिए चिप्स, मूंगफली और चना भी मंगवाया। उसकी मेहनत और सादगी देखकर सभी का दिल खुश हो गया, और फिर उन्होंने उसे ₹1000 की टिप दी। इतना ही नहीं, उसे अपने साथ बैठाकर प्यार से खाना भी खिलाया। ये छोटी सी घटना ये साबित करती है कि आज भी दुनिया में इंसानियत, सम्मान और अपनापन जिंदा है, बस नजरिया साफ होना चाहिए।

