By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु ‘‘मिशन शक्ति’’ के विशेष अभियान-फेज-05 के द्वितीय चरण के अन्तर्गत मेगा इवेन्ट का आयोजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु ‘‘मिशन शक्ति’’ के विशेष अभियान-फेज-05 के द्वितीय चरण के अन्तर्गत मेगा इवेन्ट का आयोजन
उत्तर प्रदेशराज्य

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु ‘‘मिशन शक्ति’’ के विशेष अभियान-फेज-05 के द्वितीय चरण के अन्तर्गत मेगा इवेन्ट का आयोजन

Amarkesadmin
Last updated: April 6, 2026 2:43 pm
Amarkesadmin
4 months ago
Share
SHARE

जनपद सम्भल। आज दिनांक 06 अप्रैल 2026 को कलक्ट्रेट सभागार बहजोई संभल में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत मिशन शक्ति सम्मेलन का भव्यता पूर्ण आयोजन जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पेैंसिया की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ, डॉ . राजेन्द्र पैंसिया जिलाधिकारी सम्भल, श्री गोरखनाथ भट्ट मुख्य विकास अधिकारी सम्भल, श्री कुलदीप कुमार पुलिस अधीक्षक संभल, चन्द्रभूषण जिला प्रोबेशन अधिकारी सम्भल, महेश कुमार जिला कार्यक्रम अधिकारी सम्भल, रेनू सिंह, प्रभारी महिला थानाध्यक्ष, नीलम राय, नूतन चौधरी , रंजना शर्मा समाज सेवी सम्भल आदि द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कस्तूरबा गांधी विद्यालय की बालिकाओं द्वारा सरस्वती वंदना/स्वागत गीत के माध्यम से किया गया। जिलाधिकारी डॉ . राजेन्द्र पैंसिया ने अपने सम्बोधन में कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु वासंतिक नवरात्र के पावन पर्व पर ‘‘मिशन शक्ति’’ के विशेष अभियान-फेज-05 के द्वितीय चरण का शुभारम्भ किया गया है, जिसके अन्तर्गत मिशन शक्ति अभियान में सम्मिलित विभागो द्वारा अन्तर्विभागीय समन्वय स्थापित करते हुए मिशन शक्ति के विशेष अभियान फेज-05 के द्वितीय चरण में अनेक प्रकार के कार्यक्रमो का आयोजन जनपद में किया जा रहा है, उसी कडी में आज मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत साइकलोथाॅन(मेगा इवेन्ट) का आयोजन किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिलाओ में विश्वास की भावना बढाने एवं उनके साथ होने वाली कठिनाईयो को दूर करते हुए उन्हे सशक्तिकरण वनाया जाना है। ग्राम स्तर से लेकर जनपद स्तर तक महिलाओ एवं बच्चों सम्बन्धी संकेतको यथा जनसंख्या अनुपात, जन्म मृत्यु दर, लिंगानुपात, स्कूल ड्रापआउट, बाल विवाह, लैंगिक शोषण, संस्थागत प्रसव, साक्षरता दर तथा महिलाओ एवं बच्चो के प्रति होने वाली हिंसा तथा विभागीय योजनाओ आदि को समाज से समक्ष रखते हुए उनके सुधार हेतु जनजागरूक किया जा रहा है, इसके अतिरिक्त महिलाओ व बालिकाओ को संरक्षण प्रदान करने वाले प्रमुख कानूनो यथा-घरेलू हिंसा से महिलाओ का संरक्षण अधिनियम 2005, कार्यस्थल पर महिलाओ का लैंगिक उत्पीडन (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष), अधिनियम 2013, दहेज निषेध अधिनियम, 1961 (संशोधित 1986) तथा गर्भधारण पूर्व और प्रसवपूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम 1994, के प्रमुख प्राविधानो के बारे में जागरूक किया गया। महिलाओ एवं बालिकाओ से सम्बन्धित स्थापित वूमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, आपातकालीन सेवा- 112, एम्बुलेंस सेवा-108 तथा मिशन शक्ति केन्द्र का व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने हेतु आयोजन निरंतर किया जाये। मुख्य विकास अधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि महिला केन्द्रित योजनाओ यथा- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढाओ, वन स्टाप सेण्टर, 181 महिला हैल्प लाइन, निराश्रित महिला पेंशन योजना, शक्ति सदन आदि योजनाओ का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाये। चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग के सहयोग से महिलाओ एवं बच्चो हेतु चिकित्सा जांच शिविरो का निरंतर आयोजन किया जाये। ग्राम स्तर पर घरेलू ंिहंसा/दहेज उन्मूलन विषय पर अभिमुखीकरण का आयोजन निरंतर किया जाये। अपर पुलिस अधीक्षक कुलदीप कुमार ने उपस्थित महिलाओ एवं बालिकाओं को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करते हुए वताया कि जो मोबाइल हम सभी प्रयोग करते है उसे बहुत सावधानी पूर्वक प्रयोग किया जाये, कोई भी व्यक्तिगत सूचना या वीडियो उसमें संरक्षित न करे अन्यथा की स्थिति में उसका दुरूपयोग होने की प्रवल संभावना वनी रहती है। कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की बालिकाओं द्वारा लोकगीत पर नृत्य प्रस्तुति, उड़ान आर्टिस्ट ग्रुप, बबराला की बालिकाओं द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढाओ विषय पर नृत्य प्रस्तुति, एबीसी माॅण्टेसरी स्कूल, चन्दौसी की बच्चियों द्वारा जिलाधिकारी महोदय द्वारा लिखित गीत ‘‘मैं माँ हूं‘‘ की प्रस्तुति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर आधारित नाट्य प्रस्तुति, शिक्षिका आकाक्षां शर्मा द्वारा मिशन शक्ति पर आधारित गीत प्रस्तुति, सम्भल ताइक्वांडो एशोसिएशन के बच्चों द्वारा ताइक्वांडो-आत्मसुरक्षा का प्रस्तुतीकरण, आराध्या वूमेन वेलफेयर सोसायटी के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुति, गंगा प्रसाद मैमोरियल जूनियर हाईस्कूल, गुमथल के बच्चों द्वारा नाट्य प्रस्तुति, महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभिन्न विभागों से आयी महिलाओं/स्वयं सेवी संगठनो/बालिकाओं/कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले बालिकाआंे/आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने वाली बालिकाओ को प्रशस्ति पत्र/प्रतीक चिन्ह् देकर जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगो का मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट द्वारा धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम को सम्पन्न होने के घोषणा की गयी।

संभल CJM विभांशु सुधीर का तबादला, आदित्य सिंह संभल के नए CJM नियुक्त
सायनी घोष विवाद पर कीर्ति आज़ाद का तीखा बयान
सिलाई प्रशिक्षण शिविर में किट वितरण
बिसौली के ग्राम कोट में स्कूल का वार्षिक उत्सव मनाया गया
नशा युवाओं की जिंदगी तबाह कर रहा है, हापुड़ में युवक ने DM से मदद मांगी
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article जनगणना 2027 को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक
Next Article टांडा कोतवाली में दर्ज मामला, लेखपाल की घूसखोरी उजागर
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?