सीजेरियन प्रसव के दौरान लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां महिला के पेट से बच्ची को सुरक्षित निकालने के बाद सर्जिकल नैपकिन अंदर ही छोड़ दिया गया. मध्य प्रदेश के खरगोन जिला अस्पताल में हुई इस गलती से महिला की हालत बिगड़ गई और तेज दर्द के चलते उसे इंदौर ले जाकर दोबारा ऑपरेशन करना पड़ा, जहां नैपकिन निकाला गया.
इस मामले में जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं. कलेक्टर भव्या मित्तल ने बताया कि संबंधित निजी अस्पताल से लिखित जानकारी मांगी गई है और जांच के लिए टीम गठित कर तीन दिन में रिपोर्ट देने को कहा गया है.

