बिहार के मुंगेर से सामने आया एक वीडियो पूरे सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। डिप्टी CM के दौरे से ठीक पहले अंचल कार्यालय परिसर में जमीन से जुड़े सरकारी दस्तावेजों को आग के हवाले करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लाल कपड़े में बंधे खतियान रजिस्टर और कई जरूरी फाइलें खुलेआम जलाई जा रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह सब भ्रष्टाचार छिपाने के लिए किया गया, ताकि जांच से पहले ही सबूत खत्म कर दिए जाएं। कर्मचारियों की चुप्पी ने इस शक को और मजबूत कर दिया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए डिप्टी CM ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या सच्चाई सामने आएगी या फिर यह मामला भी कागजों के साथ राख बनकर रह जाएगा।

