आज दिनांक 02.04.2026 को पूर्वान्ह 08ः15 बजे जिलाधिकारी महोदय सम्भल द्वारा ललतेश एच.पी. गैस बबराला का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदय के साथ उपजिलाधिकारी तहसील गुन्नौर, जिला पूर्ति अधिकारी जनपद सम्भल, श्री संजीव कुमार पूर्ति निरीक्षक गुन्नौर एवं श्री नकुल कुमार पूर्ति लिपिक गुन्नौर उपस्थित रहे। निरीक्षक के समय गैस एजेंसी पर श्री योगेश कुमार गुप्ता गैस एजंेसी स्वामी उपस्थित मिले। जिलाधिकारी महोदय द्वारा मौके पर गैस एजेंसी के स्टॉक रजिस्टर की सघन जांच की गयी। मिलान किये जाने पर स्टॉक सही पाया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा गैस एजंेसी स्वामी को निर्देश दिये गये कि प्रत्येक लाभार्थी को गैस बुकिंग के उपरान्त नियमानुसार सम्बन्धित उपभोक्ता को एल.पी.जी. रिफिल उपलब्ध कराया जाये तथा अनावश्यक रूप से किसी भी उपभोक्ता को परेशान न किया जाये साथ ही गैस एजेंसी पर समस्याओं को लेकर आने वाले उपभोक्ताओं के साथ एजेंसी कर्मचारियों द्वारा शालीनता के साथ नम्रतापूर्वक व्यवाहर किया जाये तथा उनकी समस्याआंे के निराकरण में किसी भी प्रकार की कौताही न बरती जाये और गैस का अनाधिकृत भण्डारण व कालाबाजरी न की जाये। यदि इस प्रकार का कोई तथ्य संज्ञान मंे आता है तो सम्बन्धित के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।

