नगर निगम, काशीपुर शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं धूल-मुक्त बनाने के उद्देश्य से “राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP)” एवं “स्वच्छ भारत मिशन (SBM)” के अंतर्गत “नो मोर डस्ट अभियान” के तहत रोड स्वीपिंग ड्राइव एवं धूल को नियंत्रित करने के लिए जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम दिनांक 07.03.2026 को प्रातः 08:00 बजे वार्ड नंबर – 19, काशीपुर शहर की सड़कों पर आयोजित किया गया, जिसमें सड़कों पर जमी धूल को हटाने के लिए सफाई अभियान चलाया गया। इसके साथ ही नागरिकों को धूल से होने वाले वायु प्रदूषण के प्रति जागरूक भी किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़कों पर जमी धूल को कम करना, वायु गुणवत्ता में सुधार लाना तथा नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है।
अभियान के दौरान शहर में रोड स्वीपिंग के माध्यम से सड़कों की सफाई की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य भूमिका श्री मनोज बिष्ट जी (स्वास्थ्य एवं सफाई निरीक्षक), नाला टीम एवं सुपरवाइजर टीम की रही।
नगर निगम काशीपुर ने वायु प्रदूषण कम करने के लिए चलाया रोड स्वीपिंग ड्राइव
Leave a Comment

