संवाददाता वंदना शाहजहांपुर
आज दिनांक 31.01.2026 को समय करीब 17:10 बजे थाना जलालाबाद क्षेत्रान्तर्गत चौराहा सब्जी मण्डी के पास एक लगभग 03 वर्ष की बच्ची गुमशुदा अवस्था में खड़ी मिली, जो अपना नाम व पता बताने में असमर्थ थी । उक्त संबंध में प्राप्त सूचना पर मिशन शक्ति टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए बच्ची को सुरक्षित थाने लाया गया। थाना स्तर पर बच्ची के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए क्षेत्र में पूछताछ की गई, जिससे ज्ञात हुआ कि उक्त बच्ची मोहल्ला नौसारा, कस्बा जलालाबाद निवासी अवधेश गुप्ता पुत्र श्री मदनलाल गुप्ता के यहाँ आयोजित कार्यक्रम में अपनी माता श्रीमती लक्ष्मी गुप्ता पत्नी गुलशन गुप्ता के साथ आई थी, जो बच्चों के साथ खेलते समय गुम हो गई थी। बच्ची के माता-पिता व परिजनों की पुष्टि उपरान्त बच्ची को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया। बच्ची को सुरक्षित पाकर परिजनों द्वारा पुलिस टीम के त्वरित एवं सराहनीय कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई तथा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
बरामद करने वाली पुलिस टीमः-
1. उ0 नि0 श्री शारंग चौहान थाना जलालाबाद शाहजहांपुर
2. म0 का0 2873 विनय सोलंकी थाना जलालाबाद शाहजहांपुर
3. म0 का0 2854 पुष्प गौतम थाना जलालाबाद शाहजहांपुर
4. का0 2831 राजकुमार थाना जलालाबाद शाहजहांपुर
5. का0 2219 अनिल नागर थाना जलालाबाद शाहजहांपुर
थाना जलालाबाद की मिशन शक्ति टीम द्वारा गुमशुदा बच्ची को सकुशल परिजनों से मिलाया गया
Leave a Comment

