जनपदीय SOG, सर्विलांस सेल व थाना रोजा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना रोजा क्षेत्रान्तर्गत शराब की दुकान में चोरी व थाना सिंधौली क्षेत्रान्तर्गत सर्राफा की दुकान से चोरी करने वाले 03. ……
संबाददाता बंदना शाहजहांपुर। अभियुक्तगण को चोरी के माल सहित किया गिरफ्तार ।*पुलिस अधीक्षक जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार , अपर पुलिस अधीक्षक नगरके निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के कुशल पर्यवेक्षण में तथा जनपदीय SOG, सर्विलांस सेल व थाना रोजा पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई ।
दिनांक 18.12.25 को वादी द्वारा थाना रोजा पर दी गयी लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 651/25 धारा 305,331(4) बीएनएस 2023 बाबत अज्ञात चोरों द्वारा वादी की मुकरमपुर स्थित शराब की देशी शराब की दूकान से रात्रि में सटर काटकर अन्दर रखी 89 पेटी शराब के पौवे चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में पंजीकृत किया गया तथा दिनांक 17.12.25 को वादी द्वारा थाना सिंधौली पर दी गयी लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 479/25 धारा 305/331(4)/317(2) बीएनएस-2023 बाबत अज्ञात चोरों द्वारा सर्राफे की दुकान से चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में पंजीकृत कराया था ।
दिनांक 27.12.25 को अभियुक्त 1.रविन्द्र पुत्र गजेन्द्रपाल निवासी ग्राम धमोरा थाना भमोरा, जनपद बरेली 2.शहनूर पुत्र अलीदराज निवासी ग्राम हथौडा बुजुर्ग, थाना रोजा, जनपद शाहजहाँपुर 3.आरिस पुत्र जान मोहम्मद निवासी ग्राम हथौडा बुजुर्ग, थाना रोजा, जनपद शाहजहाँपुर को मुकरमपुर से उदियापुर जाने वाले रास्ते पर समय 23.55 बजे पर मय 2100 देशी शराब पौवे (सोल्जर मार्का), 01 बैटरा, 01 शब्बल तथा अभियुक्तों की निशादेही पर थाना सिंधौली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 479/25 धारा 305/331(4)/317(2) बीएनएस-2023 से सम्बन्धित चोरी किये गये सामान में से 12 जोडी पायल सफेद धातु, 05 सिक्के, 02 घंटा सफेद धातु, 4500/- नकद एवं 01 गले का हार, 01 चैन मय लॉकेट, 02 जोडी कुण्डल, 03 जोडी वाली,03 जोडी फूल पीली धातु सहित गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के विरुद्धा आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है
पूछताछ का विवरण
अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि साहब दिनांक 18.12.2025 की रात्रि मे मुकरमपुर चौराहे के पास देशी शराब की दुकान की दीवार को काटकर उसमे से करीब 48 पेटी व 01 बैटरा चोरी किये थे । चोरी करने के बाद हमने चुराये गये माल को नहर में पानी न होने के कारण पास में ही गढ्ढा खोदकर दबा दिये थे । आज हल्का हल्का पानी नहर में आ रहा था । जिस कारण पेटिया गलने से पौवे बह ना जाये इसलिए पौवे व बैटरा को निकालकर सडक पर रख लिया था तथा सवारी के आने के इंतजार में थे कि तभी आप लोगो ने पकड हमें लिया तथा थाना सिंधौली में दिनांक 16/17.12.25 की रात्रि समय करीब 12.30 बजे हम तीनों सुनार की दुकान मे चोरी के इरादे से शहनूर की मोटरसाइकिल से शाहजहाँपर – पुवांया रोड पर कस्बा सिंधौली में गये थे । उस रात्रि मे बहुत अधिक कोहरा पड रहा था अपनी बाईक को दूर खडी करके सिंधौली अड्डे से अन्दर गये तथा एक सुनार की दुकान के शटर को साईड से सब्बल फसाकर शटर को खोलने का प्रयास किया था लेकिन शटर नहीं खुल पाया था । इसके बाद दूसरी दुकान का साईड वाला छोटा शटर सब्बल से ताला/कुण्डा तोडकर खोला तो वह दुकान कपडे की होना पायी गयी थी तो उसमे नहीं घुसे थे ।
इसके बाद तीसरी दुकान जो कोने की दुकान थी ,उसमें दो शटर लगे थे । रास्ते के सामने वाले शटर पर लोहे का चैनल लगा था लेकिन खाली जगह की तरफ वाले शटर पर चैनल नहीं लगा था , उसे एक साइड से लोहे का सब्बल डालकर खोल दिया था, तथा दुकान मे अन्दर घुसकर सुनार की कोने में रखी छोटी अलमारी को सब्बल से खोलकर/तोडकर उसमे रखे 10-15 पाजेब चाँदी जैसी तथा 5-7 जेवर सोने जैसे चोरी किये थे । इसके अलावा इसी सुनार की दुकान मे कुछ रुपये नकद भी मिले थे जो 20-25 हजार रहे होंगे । यह चोरी करने के बाद हम तीनों जब कस्बे की तरफ जाने लगे तो रास्ते में अंग्रेजी व देशी शराब की दुकान आस-पास मिली थी इसलिए शराब निकालने के लिए उक्त दुकानो के शटर तोडने की कोशिश की थी , लेकिन शटर नहीं खुल पाया था तथा देशी शराब की दुकान में कोई व्यक्ति जाग गया था तब हम वहाँ से वापस भाग आये थे अभियुक्तगणों द्वारा अपनी निशादेही पर रिंग रोड से मोहम्मदी रोड की तरफ भट्टे से आगे बडी छोटी नहर के आगे जमीन से निकालकर बरामद किया गया
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण
प्र0नि0 श्री धर्मेन्द्र सिंह प्रभारी SOG मय टीम
उ0नि0 श्री मनोज कुमार सर्विलांस टीम प्रभारी मय टीम
प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार थाना रोजा
उ0नि0 श्री सागर थाना रोजा
उ0नि0 श्री राजकुमार गौतम ,थाना रोजा
हे0का0 30 शिवपूजन सिंह ,थाना रोजा
हे0का0 216 यासीन खाँ ,थाना रोजा
का0 2227 अरुण तोमर,थाना रोजा
का0 1782 सचिन कुमार ,थाना रोजा
का0 1169 कपिल कुमार थाना रोजा

