मुख्यमंत्री MYogiAdityanath जी ने आज ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी 5.0) के संबंध में इन्वेस्ट यूपी के अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा की।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जीबीसी 5.0 के अंतर्गत हर जनपद में निवेश हो, इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। उन्होंने जनपदों की ‘पर कैपिटा इनकम’ बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि इसके लिए मैन्युफैक्चरिंग पावर को बढ़ावा देना आवश्यक है।
इस अवसर पर इन्वेस्ट यूपी के अधिकारियों द्वारा विगत दिनों लीड्स 2025 रैंकिंग में उत्तर प्रदेश को मिले ‘एग्जेम्प्लर अवार्ड’ को मुख्यमंत्री जी को सौंपा गया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ‘उ.प्र .डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर’ में भूमि की मांग तेजी से बढ़ी है। इसके सापेक्ष भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि एफडीआई को आमंत्रित करने के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किए जाएं। एमओयू करते समय संस्थानों की पूरी पड़ताल/जानकारी अनिवार्य रूप से की जाए।
मुख्यमंत्री जी ने लैंडबैंक बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश अब पारंपरिक औद्योगिक राज्य की छवि से आगे बढ़कर रक्षा निर्माण, इलेक्ट्रॉनिक्स, ग्रीन एनर्जी, डेटा सेंटर, लॉजिस्टिक्स और हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग का उभरता हुआ राष्ट्रीय हब बन रहा है।

