By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की करारी हार, इसका ‘गुनहगार’ कौन और कहां हुई सबसे बड़ी चूक?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > मनोरंजन > खेल > साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की करारी हार, इसका ‘गुनहगार’ कौन और कहां हुई सबसे बड़ी चूक?
खेलमनोरंजन

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की करारी हार, इसका ‘गुनहगार’ कौन और कहां हुई सबसे बड़ी चूक?

Amarkesadmin
Last updated: December 12, 2025 4:59 am
Amarkesadmin
9 months ago
Share
SHARE

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे मैच में 51 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में टीम इंडिया को 214 रनों का लक्ष्य मिला था. मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही थी. पारी की शुरुआत करने उतरे अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल सस्ते में आउट में गए. टॉप ऑर्डर की नाकामी के बाद एक बार फिर से जिम्मेदारी मिडिल ऑर्डर पर थी.

मध्यक्रम में तिलक वर्मा ने टीम इंडिया के लिए लगभग मैच बना दिया था, लेकिन हार्दिक पंड्या की जल्दबाजी के कारण मैच हाथ से फिसल गया. हार्दिक पंड्या टीम इंडिया के लिए 23 गेंद में 20 रन बनाए. आउट होने से पहले हार्दिक को 15वें ओवर की पहली गेंद पर एक बड़ा जीवनदान मिला था, लेकिन इसके अगली ही गेंद पर वह बाउंड्री के पास आउट हो गए. बाउंड्री पर डेवाल्ड ब्रेविस ने उनका बेहतरीन कैच लपका. उससे पहले मार्को यानसेन से हार्दिक का कैच छूट था. हार्दिक अगर जीवनदान के बाद जल्दबाजी नहीं दिखाते तो शायद टीम इंडिया के लिए नतीजा कुछ और हो सकता था.

क्या हार्दिक पंड्या अगले मैच में अपनी बल्लेबाजी में संयम दिखाएंगे?

  • संयमित खेलेंगे
  • आक्रामक रहेंगे
  • फॉर्म में सुधार करेंगे
  • कोई खास बदलाव नहीं होगा

टॉस जीतकर टीम इंडिया ने की थी पहले गेंदबाजी

साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुल्लांपुर में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक (90 रन) की धमाकेदार अर्धशतकीय पारी के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत को 51 रन से हराकर पांच मैच की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली. अब तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 14 दिसंबर को धर्मशाला में खेला जाएगा.

पहले मैच में महज 74 रन पर आउट होने वाली साउथ अफ्रीका ने चार विकेट पर 213 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया जिसमें डिकॉक की 46 गेंद की पारी में सात छक्के और पांच चौके जड़े थे. डिकॉक ने कप्तान एडन मारक्रम (29 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 47 गेंद में 83 रन की भागीदारी निभाई. डोनोवन फरेरा ने नाबाद 30 रन और डेविड मिलर ने नाबाद 20 रन का योगदान दिया. इसके जवाब में टीम इंडिया 19.1 ओवर में 162 रन के स्कोर पर सिमट गई.

रोमांचक मैच में लखनऊ ने बेंगलुरु को 9 रन से हराया
अंतिम श्रद्धांजलि में खुलासा: धर्मेंद्र की अधूरी ख्वाहिश और उर्दू शायरी का जुनून
केकेआर ने दिल्ली को उसके घर में 8 विकेट से रौंदा, फिन एलन का नाबाद तूफानी शतक
राजनीतिक हलचल नहीं, सोशल मीडिया मीम पर बढ़ी बहस
वैभव सूर्यवंशी के 14 छक्कों से 171 रन की पारी को आईसीसी ने नहीं किया रिकॉर्ड बुक में शामिल, आखिरी ऐसा क्यों?
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल का 90 साल की उम्र में निधन, UPA सरकार में रहे थे मंत्री
Next Article विदेशी बैंक JPMorgan भारत में फिर से विस्तार की ओर, पुणे में होगी चौथी शाखा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?