By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: कौन हैं अहमद अल अहमद? सिडनी में शूटर से भिड़कर बंदूक छीनने वाले ‘हीरो’ की कहानी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > अंतर्राष्ट्रीय > कौन हैं अहमद अल अहमद? सिडनी में शूटर से भिड़कर बंदूक छीनने वाले ‘हीरो’ की कहानी
अंतर्राष्ट्रीय

कौन हैं अहमद अल अहमद? सिडनी में शूटर से भिड़कर बंदूक छीनने वाले ‘हीरो’ की कहानी

Amarkesadmin
Last updated: December 15, 2025 11:24 am
Amarkesadmin
8 months ago
Share
SHARE

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के बोंडी बीच पर 43 साल के अहमद अल अहमद ने फायरिंग कर रहे शूटरों में से एक से बंदूक छीनने ली और घटना के बाद हीरो बनकर उभरे हैं. हालांकि, शूटर से बंदूक छीनने के दौरान उनके हाथ और बांह में गोली लग गई. इसके बाद उनकी सर्जरी और अब वह हॉस्पिटल में ठीक हो रहे हैं.

बंदूकधारियों से भिड़ते और हमलावर पर हथियार तानते हुए उनका यह वीडियो घटनास्थल पर मौजूद एक राहगीर ने रिकॉर्ड किया था. उनका यह विजुअल अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

बता दें कि रविवार को एक 50 साल के पिता और उसके 24 साल के बेटे ने सिडनी पॉपुलर बीच पर उस समय फायरिंग शुरु कर की जब यहूदी समुदाय के लोग हनुक्का का पहला दिन मनाने के लिए वहां इकट्ठा हुए थे. घटना में 12 से ज्यादा लोग मारे गए. इसे ऑस्ट्रेलिया का सबसे बुरा आतंकवादी हमला माना जा रहा है.

‘वह एक हीरो है’

अहमद के कजिन मुस्तफा ने स्थानीय न्यूज आउटलेट 7 न्यूज ऑस्ट्रेलिया को बताया कि डॉक्टरों ने परिवार से कहा कि सर्जरी के बाद अहमद की हालत स्थिर है. उन्होंने कहा, “वह एक हीरो है.” फिलहाल वह हॉस्पिटल में हैं. हमें उम्मीद है कि वह ठीक हो जाएंगे.”

इस बीच अहमद के लिए एक GoFundMe कैंपेन भी शुरू किया गया है, जिससे कुछ ही घंटों में 200,000 ऑस्ट्रेलियन डॉलर से ज्यादा जमा हो गए. खास बात यह है कि अरबपति हेज फंड मैनेजर बिल एकमैन सबसे बड़े डोनर के तौर पर सामने आए, उन्होंने 99,999 ऑस्ट्रेलियन डॉलर का योगदान दिया और अपने एक्स अकाउंट पर फंडरेजर शेयर किया.

अहमद अल अहमद कौन है?

‘ऑस्ट्रेलियन हीरो’ अहमद सिडनी में एक फल की दुकान के मालिक हैं. अहमद अल अहमद एक मुस्लिम हैं जो दस साल से भी पहले सीरिया के इदलिब से सिडनी आए थे. सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के मुताबिक वह एक दुकान के मालिक हैं. उनकी दो बेटियां हैं, जिनकी उम्र पांच और छह साल है. इससे पहले उन्हें सिडनी में फल की दुकान का मालिक बताया जा रहा था.

उनकी बहादुरी और लोगों की जान बचाने के लिए उनकी तारीफ हो रही है. उनके इस काम के लिए न सिर्फ सोशल मीडिया पर लोग उन्हें धन्यवाद दे रहे हैं, बल्कि ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री और US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप समेत दूसरे ग्लोबल लीडर भी उसका शुक्रिया अदा कर रहे हैं.

ट्रंप ने उनकी तारीफ करते हुए कहा, “असल में वह बहुत बहादुर इंसान था, जिसने जाकर एक शूटर पर सीधे हमला किया और बहुत सी जानें बचाईं.”

अहमद ने कैसे किया शूटर का मुकाबला?

रविवार को अहमद अपने कजिन जोजे अलकांज के साथ कॉफी पीने बोंडी पहुंचे थे, तभी यह हमला हुआ. जब वे दोनों वहां पहुंचे, तो दो हथियारबंद लोगों को गोलियां चलाते देखकर वे चौंक गए. वायरल हुए वीडियो में अहमद को हमलावर की ओर भागने से पहले वहां खड़ी कारों के पीछे छिपता हुआ देखा जा सकता है.

इसके बाद वह शूटर के करीब पहुंचते हैं और उसकी गर्दन पकड़ लेते हैं. इसके बाद वह हमलावर की राइफल छीन लेते हैं और उसे जमीन पर गिरा देते हैं, फिर हथियार वापस उसी की ओर तान देते हैं. अहमद को इस घटना में दो बार गोली लगी.

अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के रूसी राष्ट्रपति से मुलाकात पर ट्रंप बोले- युद्ध खत्म करना चाहते हैं पुतिन
‘जिंदा हैं इमरान खान, पर मानसिक …,’ बोले, ‘सबकुछ मुनीर की वजह से’
भ्रष्टाचार पर सजा! शेख हसीना, बहन रेहाना और ब्रिटिश सांसद भतीजी ट्यूलिप सिद्दीक को सजा
खामेनेई की मौत से मध्यपूर्व तनाव का असर: यूपी में प्रदर्शन और उड़ानों पर रोक
खामनेनी की शहादत: शरीर मिट्टी में, विचारधारा अमर
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article मिलिए उत्तराखंड की कविता से, अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा; पहले भी कई कीर्तिमान
Next Article लखनऊ नगर निगम की महिला कर्मचारी को भ्रष्टाचार में पांच साल की सजा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?