By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: उत्तराखंड बना खेल और साहसिक पर्यटन का केंद्र: टिहरी झील में अंतरराष्ट्रीय जलक्रीड़ा उत्सव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तराखंड > उत्तराखंड बना खेल और साहसिक पर्यटन का केंद्र: टिहरी झील में अंतरराष्ट्रीय जलक्रीड़ा उत्सव
उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड बना खेल और साहसिक पर्यटन का केंद्र: टिहरी झील में अंतरराष्ट्रीय जलक्रीड़ा उत्सव

Amarkesadmin
Last updated: December 1, 2025 3:09 am
Amarkesadmin
10 months ago
Share
SHARE

देहरादून। टिहरी झील में रविवार को आयोजित ‘इंटरनेशनल प्रेसिडेंट कप-2025’ और ‘चतुर्थ टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप-2025’ का शानदार समापन हुआ। समापन समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत सहित 22 देशों से आए 300 से अधिक खिलाड़ियों से संवाद किया और उनके प्रदर्शन की सराहना की।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि इतनी बड़ी अंतरराष्ट्रीय भागीदारी ने टिहरी झील को वैश्विक एडवेंचर स्पोर्ट्स मानचित्र पर मजबूती से स्थापित किया है। उन्होंने टीएचडीसी, एशियन कायकिंग एंड कैनोइंग एसोसिएशन और उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन सहित सभी सहयोगी संस्थाओं का धन्यवाद किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि टिहरी झील अब केवल ऊर्जा केंद्र नहीं, बल्कि पर्यटन, जल क्रीड़ा और स्थानीय आजीविका का प्रमुख आधार बन चुकी है। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय आयोजन लगातार होते रहें, जिससे साहसिक पर्यटन को गति मिले।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड ने हाल ही में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में 103 पदक जीतकर 7वां स्थान हासिल किया है, जिससे राज्य “देवभूमि” के साथ-साथ “खेलभूमि” के रूप में भी उभर रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य में विश्वस्तरीय खेल अवसंरचना विकसित होने से अब अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी संभव हो पाई है। देहरादून के आइस रिंक में हाल ही में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता इसका बड़ा उदाहरण है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य में जल्द “स्पोर्ट्स लेगेसी प्लान” लागू होगा जिसके तहत 23 नई खेल अकादमियाँ स्थापित की जाएँगी। इनमें हर साल 920 अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार होंगे। हल्द्वानी में राज्य का पहला स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी और लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज भी तेजी से विकसित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि नई खेल नीति में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं को सरकारी नौकरी दी जा रही है और स्पोर्ट्स कॉलेजों में निःशुल्क प्रशिक्षण-शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। राज्य में खिलाड़ियों के लिए चार प्रतिशत खेल कोटा भी पुनः लागू किया गया है।

समापन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि हार-जीत से ऊपर खेल भावना है। उन्होंने कहा कि युवा खिलाड़ी निडर होकर अपने सपनों के लिए मेहनत करते रहें; सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक किशोर उपाध्याय, जिलाधिकारी नीतिका खंडेलवाल व अन्य अधिकारी, टीएचडीसी के सीएमडी सीपन गर्ग, देश-विदेश से आए खिलाड़ी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

संगठन की मजबूती को लेकर प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी जी से भेंट
श्रावण में सेवा का सौभाग्य
मिशन वात्सल्य योजनान्तर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा
सीएम योगी बोले- एसआईआर में ठीक से काम नहीं करने वालों के लिए खतरे की घंटी, 20 साल भुगतना होगा परिणाम
अनुष्का पाल हत्याकांड: डेढ़ महीने बाद पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article धामी ने ABVP के 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन में युवाओं को राष्ट्रनिर्माण का संदेश दिया
Next Article गणेश जोशी ने ‘मन की बात’ सुनते हुए उत्तराखंड की उपलब्धियों पर जोर दिया
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?