By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: Aaj Ka Panchang आज का पंचांग 15 अप्रैल 2026 : आज वैशाख बुध प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त का समय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > आध्यात्म > Aaj Ka Panchang आज का पंचांग 15 अप्रैल 2026 : आज वैशाख बुध प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त का समय
आध्यात्म

Aaj Ka Panchang आज का पंचांग 15 अप्रैल 2026 : आज वैशाख बुध प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त का समय

Amarkesadmin
Last updated: April 15, 2026 12:37 am
Amarkesadmin
4 months ago
Share
SHARE

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 15 April 2026: आज बुधवार व्रत, वैशाख प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि का संयोग बना है. पंचांग के अनुसार, आज वैशाख कृष्ण त्रयोदशी तिथि, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, गर करण, ब्रह्म योग, उत्तर का दिशाशूल और कुंभ राशि में चंद्रमा है. आज भगवान शिव के साथ गणेश जी की पूजा का सुंदर संयोग बना है. आज आप प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि व्रत एक साथ रखकर महादेव की दोगुनी कृपा प्राप्त कर सकते हैं. आज प्रदोष पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6:47 बजे से लेकर रात 9 बजे तक है, वहीं मासिक शिवरात्रि का निशिता मुहूर्त देर रात 11:59 पी एम से लेकर मध्य रात्रि 12:43 ए एम तक है. आज पूरे दिन पंचक है, वहीं भद्रा रात में 10:31 बजे से लेकर कल सुबह 05:55 बजे तक है. इस भद्रा का वास धरती पर है, इसलिए भद्राकाल में कोई शुभ काम न करें.

जो लोग प्रदोष और शिवरात्रि व्रत हैं, वे सुबह में स्नान आदि करके व्रत और पूजा का संकल्प करें. उसके बाद गणेश जी की पूजा दूर्वा, सिंदूर, फूल, धूप, दीप, मोदक, अक्षत्, चंदन आदि से करें. फिर शुभ मुहूर्त में शिव मंदिर में जाकर पूजा करें. सबसे पहले शिवलिंग का गंगाजल से अभिषेक करें. उसके बाद बेलपत्र, भांग, धतूरा, दूध, शहद, दही, फूल, फल, माला, नैवेद्य आदि अर्पित करें. शिव चालीसा का पाठ करें. प्रदोष और शिवरात्रि व्रत कथा सुनें. उसके बाद आरती करें. अगले दिन सुबह पारण करके व्रत को पूरा करें. महादेव की कृपा से आपके दुख, रोग, दोष, कष्ट सब मिट जाएंगे और मनोकामनाएं पूरी होंगी. बुध को मजबूत करने के लिए हरे रंग का वस्त्र, कांसे के बर्तन, हरी मूंग आदि का दान करें.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 15 अप्रैल 2026

आज की तिथि- त्रयोदशी – 10:31 पी एम तक, फिर चतुर्दशी
आज का नक्षत्र- पूर्व भाद्रपद – 03:22 पी एम तक, उसके बाद उत्तर भाद्रपद
आज का करण- गर – 11:27 ए एम तक, वणिज – 10:31 पी एम तक, फिर विष्टि
आज का योग- ब्रह्म – 01:25 पी एम तक, फिर इंद्र
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- बुधवार
चंद्र राशि- कुंभ- 09:37 ए एम तक, उसके बाद मीन

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 05:56 ए एम
सूर्यास्त- 06:47 पी एम
चन्द्रोदय- 04:56 ए एम, अप्रैल 16
चन्द्रास्त- 04:35 पी एम

आज के मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: 04:27 ए एम से 05:11 ए एम
अमृत काल: 07:37 ए एम से 09:10 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं
विजय मुहूर्त: 02:30 पी एम से 03:21 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:59 पी एम से 12:43 ए एम, अप्रैल 16

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

लाभ-उन्नति: 05:56 ए एम से 07:32 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 07:32 ए एम से 09:09 ए एम
शुभ-उत्तम: 10:45 ए एम से 12:21 पी एम
चर-सामान्य: 03:34 पी एम से 05:10 पी एम
लाभ-उन्नति: 05:10 पी एम से 06:47 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 08:10 पी एम से 09:34 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 09:34 पी एम से 10:57 पी एम
चर-सामान्य: 10:57 पी एम से 12:21 ए एम, अप्रैल 16
लाभ-उन्नति: 03:08 ए एम से 04:31 ए एम, अप्रैल 16

आज के अशुभ समय

यमगण्ड- 07:32 ए एम से 09:09 ए एम
गुलिक काल- 10:45 ए एम से 12:21 पी एम
दुर्मुहूर्त- 11:56 ए एम से 12:47 पी एम
राहुकाल- 12:21 पी एम से 01:58 पी एम
भद्रा- 10:31 पी एम से 05:55 ए एम, अप्रैल 16
भद्रा का वास- धरती पर
पंचक- पूरे दिन
दिशाशूल- उत्तर

शिववास

भोजन में – 10:31 पी एम तक, उसके बाद श्मशान में.

03 फरवरी 2026 Panchang: आज है माघ माह शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Hindi Panchang Today: 17 दिसंबर बुध प्रदोष व्रत की पूजा का मुहूर्त, योग, पंचांग देखें
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang) 5 मार्च 2026 : आज चैत्र मास की द्वितीया तिथि, जानें राहुकाल का समय और शुभ मुहूर्त
Aaj Ka Panchang 16 April 2026: आज सर्वार्थ सिद्धि योग में चतुर्दशी तिथि, शुभ-अशुभ मुहूर्त, राशिफल, पूरा पंचांग देखें
Aaj Ka Panchang 01 January 2026: आज पौष शुक्ल पक्ष त्रयोदशी उपरांत चतुर्दशी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article इस्लामनगर में आंबेडकर जयंती पर सामाजिक एकता का संदेश
Next Article लखनऊ में बना इतिहास! टाटा प्लांट से निकली 10 लाखवीं गाड़ी, CM योगी करेंगे फ्लैग ऑफ
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?