भ्रष्टाचार का बोझ नहीं सह पाई 96 करोड़ रुपये से बनी पानी की टंकी, पहली टेस्टिंग में ही हो गई लीक; इससे 26 वार्डों में जलापूर्ति होनी थी!
दरअसल,उत्तर प्रदेश के ललितपुर शहर के 26 वार्डों के वंचित क्षेत्रों में जलापूर्ति दुरुस्त बनाने के लिए अमृत-2 के तहत लैड़िया स्थित निर्माणाधीन टंकी पहली टेस्टिंग में ही रिसने लगी। जिसके बाद से कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। आपको बता दें कि,ललितपुर में अमृत योजना के अंतर्गत 96 करोड़ 75 लाख से बनी टंकी पहली टेस्टिंग में ही हुई लीक, होनी थी 26 वार्डों में जलापूर्ति!
किसी मिस्त्री को जिम्मेदार ठहरा कर ठेकेदार को किसी और टंकी का ठेका दिया जा सकता है।

