By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: परिषदीय विद्यालयों के औचक निरीक्षण में मिली कमियों पर जिलाधिकारी ने जताई कड़ी नाराजगी, संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई के दिए निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > परिषदीय विद्यालयों के औचक निरीक्षण में मिली कमियों पर जिलाधिकारी ने जताई कड़ी नाराजगी, संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेशराज्य

परिषदीय विद्यालयों के औचक निरीक्षण में मिली कमियों पर जिलाधिकारी ने जताई कड़ी नाराजगी, संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई के दिए निर्देश

Amarkesadmin
Last updated: May 19, 2026 3:16 pm
Amarkesadmin
2 months ago
Share
SHARE

सम्भल (बहजोई), 18 मई 2026: जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में दिनांक 15 मई 2026 को जनपद, तहसील एवं खण्ड विकास स्तर के अधिकारियों के माध्यम से जनपद के 57 परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण कराया गया। निरीक्षण के दौरान कई विद्यालयों में गंभीर कमियां पाई गईं, जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
निरीक्षण आख्या के अनुसार जनपद के 16 परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कम्पोजिट विद्यालयों में नामांकित छात्र संख्या की तुलना में छात्र उपस्थिति 50 प्रतिशत अथवा उससे कम पाई गई, जिसे अत्यंत चिंताजनक माना गया।
निरीक्षण के दौरान विकास खण्ड रजपुरा में चमनप्रकाश शर्मा, सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय जियानगला-2, आभा सक्सेना, शिक्षामित्र, प्राथमिक विद्यालय बगढेर, प्रियंका यादव, शिक्षामित्र, प्राथमिक विद्यालय आर्थल तथा सीमी यादव, अनुदेशक, कम्पोजिट विद्यालय सैंडोरा बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिलीं। इसी प्रकार विकास खण्ड गुन्नौर में राजीव कुमार, अनुदेशक, उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्दपुरा एवं शीलचन्द्र सिंह, अनुदेशक, कम्पोजिट विद्यालय मेहुआ हसनगंज भी बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए गए।
इसके अतिरिक्त विकास खण्ड रजपुरा के कम्पोजिट विद्यालय भैंसरौली एवं कम्पोजिट विद्यालय तुमरिया खादर में पीएम पोषण (मध्यान्ह भोजन) योजना के अंतर्गत शासन द्वारा निर्धारित मेन्यू के अनुसार फल वितरण नहीं कराया जा रहा था। वहीं प्राथमिक विद्यालय जियानगला-2 में निरीक्षण के समय प्रातः 9:30 बजे तक मध्यान्ह भोजन का वितरण नहीं कराया गया था।
निरीक्षण में यह भी पाया गया कि विकास खण्ड रजपुरा के प्राथमिक विद्यालय बहट करन में निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण नहीं किया गया है। इसके अतिरिक्त 11 विद्यालयों में साफ-सफाई की स्थिति असंतोषजनक पाई गई तथा ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत 28 विद्यालय 19 पैरामीटर्स पर शत-प्रतिशत संतृप्त नहीं पाए गए।
उपरोक्त कमियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई तथा संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिए गये। तदक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा द्वारा संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, इंचार्ज अध्यापकों, शिक्षकों, शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों को नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह के भीतर साक्ष्यों सहित अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी स्पष्ट किया गया है कि समयावधि में संतोषजनक स्पष्टीकरण प्राप्त न होने की स्थिति में संबंधितों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

यूरिया की किल्लत और महंगाई को लेकर किसानों ने उठाई आवाज
संभल के डीएम ने ई वी एम वी वी पेट वेयर हाउस का निरीक्षण किया
सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय को भावभीनी विदाई
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत बालिकाओं को दिया गया प्रशिक्षण
पप्पू यादव बने पुजारी, अवधेश प्रसाद के पैर छूने की तस्वीर वायरल
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article दवा व्यापारियों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए व्यापार मंडल मैदान में
Next Article महापौर दीपक बाली ने हाईटेक सुलभ शौचालय निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?