बदायूं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सुरेश पाल सिंह चौहान को समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य नामित किया सुरेश पाल सिंह चौहान लंबे समय से समाजवादी विचारधारा से जुड़े हुए हैं और पार्टी संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वह समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य स्वर्गीय बनवारी सिंह यादव पूर्व मंत्री के साथ लंबे समय तक काम करते रहे हैं स्वर्गीय बनवारी सिंह यादव जी के साथ रहकर उन्होंने समाजवादी आंदोलन संगठन निर्माण एवं जनसेवा के कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया उनके लंबे राजनीतिक अनुभव संगठनात्मक क्षमता जनसंपर्क और पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए समाजवादी पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है

