बिसौली। डी पॉल स्कूल में होली का उत्सव बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। बच्चों ने अबीर-गुलाल उड़ाए और होली के गीतों पर जमकर थिरके। विद्यालय स्टाफ और बच्चों ने जमकर मस्ती की। एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। स्कूल के प्रबंधक फादर डॉक्टर मार्टिन बीसी, प्रधानाचार्या सिस्टर जोशीता एवं समस्त शिक्षक स्टाफ की उपस्थिति में होली का उत्सव बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। सभी छात्र एवं छात्राओं ने एक दूसरे को रंग-बिरंगे गुलाल लगाकर होली की बधाइयाँ दीं और छात्र/छात्राएं एक दूसरे के रंग लगाकर आनंदित दिखाई दिए। डी पॉल स्कूल के प्रबंधक फादर डॉक्टर मार्टिन बीसी ने छात्रों को ग़ुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं।

