आज दिनांक 08-06-2026को आगामी वर्षा ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए पालिका अध्यक्ष श्री विपिन कुमार जी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में केपीएस द्वारा नगर पालिका परिषद टनकपुर में नालियों की तली झाड़ एवं विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया।
क्षेत्र में जलभराव एवं गंदगी की समस्या से आमजन को राहत दिलाने हेतु नालियों की व्यापक सफाई करवाई गई।
नगर पालिका परिषद टनकपुर द्वारा वर्षा ऋतु से पूर्व नगर क्षेत्र में लगातार विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर जलभराव की समस्या से निपटने के लिए कार्य युद्ध स्तर पर किए जा रहे हैं।

