संभल। देश में बढ़ती महंगाई को लेकर सपाइयों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी को सौंपा..।
समाजवादी पार्टी ने सम्भल जिला अध्यक्ष असगर अली अंसारी के नेतृत्व में महंगाई व नीट परीक्षा का पेपर लीक होने को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। ज्ञापन में कहा कि पेट्रोल डीजल गैस, खाद्य, तेल, दालें और दैनिक जरूरत की वस्तुएं के दाम बेलगाम होते जा रहे हैं जिससे किसान गरीब माध्यम परिवारों को घर चलाना मुश्किल हो रहा है। केंद्र वा राज्य सरकार द्वारा महंगाई को नियंत्रित करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। डीजल पेट्रोल भारी टैक्स के कारण परिवहन महंगा हो गया है। रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुएं महंगी हो रही है। इस दौरान सांसद जियाउर्रहमान बर्क, राज्यसभा सांसद जावेद अली खान विधायक गुन्नौर रामखिला यादव सोहेल इकबाल पूर्व मंत्री अकिलुर्रह्मान, सपा जिला महासचिव कृष्णमुरारी शंखधार, अखिलेश यादव व पूर्व सपा जिला अध्यक्ष फिरोज खान आदि मौजूद रहे..।
संभल में सपा का विरोध, बढ़ती कीमतों पर कार्रवाई की मांग
Leave a Comment

