By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: शुभमन गिल के साथ हुआ धोखा? सूर्या-गंभीर ने छुपाई इतनी बड़ी बात, सेलेक्शन पर सनसनीखेज खुलासा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > मनोरंजन > खेल > शुभमन गिल के साथ हुआ धोखा? सूर्या-गंभीर ने छुपाई इतनी बड़ी बात, सेलेक्शन पर सनसनीखेज खुलासा
खेलमनोरंजन

शुभमन गिल के साथ हुआ धोखा? सूर्या-गंभीर ने छुपाई इतनी बड़ी बात, सेलेक्शन पर सनसनीखेज खुलासा

Amarkesadmin
Last updated: December 21, 2025 4:43 am
Amarkesadmin
9 months ago
Share
SHARE

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का एलान किया, तो उसमें दूर-दूर तक शुभमन गिल का नाम शामिल नहीं था. ये तय हो गया है कि भारत की टेस्ट और ODI टीम के कप्तान शुभमन गिल अगले साल टी20 वर्ल्ड कप में नहीं खेलेंगे. इसी बीच चौंकाने वाला अपडेट सामने आया है कि टी20 स्क्वाड से बाहर किए जाने के संबंध में शुभमन गिल को किसी ने कोई जानकारी नहीं दी थी.

एनडीटीवी में छपी एक रिपोर्ट अनुसार BCCI के एक सूत्र ने बताया कि चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर, हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी शुभमन गिल से इस संबंध में कोई बात नहीं की थी कि उन्हें टीम से बाहर किया जा रहा है. दूसरी ओर कप्तान सूर्यकुमार यादव भी खराब फॉर्म में चल रहे थे, लेकिन उनका कप्तानी पद कम से कम वर्ल्ड कप तक बरकरार रहने वाला है.

रिपोर्ट अनुसार बताया गया कि जब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान शुभमन गिल को पैर में चोट आई, तभी से ऐसी खबरें सामने आने लगी थीं कि गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव समेत टीम मैनेजमेंट गिल से आगे के विकल्प तलाशने लगा है. यह भी बताया जा रहा है कि गिल अहमदाबाद में खेले गए पांचवें टी20 मैच में खेलना चाहते थे, लेकिन सूत्र ने बताया कि उससे पहले ही टीम मैनेजमेंट उन्हें टीम से बाहर करने का प्लान बना चुका था. मतलब गिल को बिना बताए टीम से बाहर कर दिया गया.

शुभमन गिल की चोट को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि शायद उन्हें फ्रैक्चर हुआ है, लेकिन मेडिकल टीम ने जांच में पाया कि गिल की चोट ज्यादा गंभीर नहीं थी. ऐसे में वो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांचवां टी20 मैच खेल सकते थे. प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी देखा गया कि चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने गिल को ड्रॉप किए जाने पर कुछ स्पष्ट जवाब नहीं दिया था.

Khalnayak Returns को लेकर संजय दत्त का दावा, सच या अफवाह?
पंजाब किंग्स की लगातार दूसरी हार, होल्डर के दम पर गुजरात ने लगाई जीत की हैट्रिक
Amitabh Bachchan पर टिप्पणी से भड़का विवाद
रोमांचक मैच में लखनऊ ने बेंगलुरु को 9 रन से हराया
विराट कोहली दोहराएंगे इतिहास, 7 साल बाद फिर करेंगे बड़ा कमाल
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article UP में 1 से 31 जनवरी 2026 तक चलेगा सड़क सुरक्षा माह, योगी सरकार के इस अभियान के बारे में जानिए
Next Article इस इंसान पर खूब बरस रहा पैसा, 700 अरब डॉलर के पार हुई नेटवर्थ, रच दिया इतिहास
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?