By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: आधार कार्ड की बढ़ेगी सुरक्षा! UIDAI बदलने जा रहा वेरिफिकेशन नियम, जानें डिटेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > Uncategorized > आधार कार्ड की बढ़ेगी सुरक्षा! UIDAI बदलने जा रहा वेरिफिकेशन नियम, जानें डिटेल
Uncategorized

आधार कार्ड की बढ़ेगी सुरक्षा! UIDAI बदलने जा रहा वेरिफिकेशन नियम, जानें डिटेल

Amarkesadmin
Last updated: December 9, 2025 3:32 am
Amarkesadmin
8 months ago
Share
SHARE

भारत में रहने वाले हर व्‍यक्‍त‍ि के ल‍िए आधार कार्ड सबसे जरूरी दस्‍तावेजों में से एक है. लेक‍िन प‍िछले कुछ समय में इसमें मौजूद डेटा का गलत इस्‍तेमाल होते भी देखा गया है. ल‍िहाजा सरकार जल्द ही आधार कार्ड को लेकर नया नियम लागू करने जा रही है. नए न‍ियमों के अनुसार अब होटलों, इवेंट आयोजकों या कहीं भी अब आधार कार्ड की फोटोकॉपी देने की जरूरत नहीं होगी. बल्‍क‍ि नए न‍ियम लागू होने के बाद उन्हें नई डिजिटल वेरिफिकेशन टेक्नोलॉजी का इस्‍तेमाल करना होगा. इससे डेटा लीक का खतरा कम होगा. UIDAI ने इस नए नियम को मंजूरी दे दी है. जल्‍द ही इसे लेकर नोट‍िफ‍िकेशन भी जारी कर द‍िया जाएगा.

न‍ियमों का उल्‍लंघन

ज्‍यादातर जगहों पर वेर‍िफ‍िकेशन के ल‍िए आधार कार्ड की फोटोकॉपी या प्र‍िंटआउट मांगा जाता है. लेक‍िन नए बदलाव (Aadhaar Card Rule Changes 2025) लागू होने के बाद आपको अपने साथ आधार कार्ड की फोटो कॉपी लेकर चलने की आवश्‍यकता नहीं होगी. और अगर कोई आपसे आधार कार्ड की फोटोकॉपी मांगता है तो यह आधार एक्ट के नियमों का उल्लंघन माना जाएगा. यानी अब कोई भी संस्था अगर ऑफलाइन आधार वेरिफिकेशन करना चाहती है, तो उसे UIDAI में रज‍िस्‍ट्रेशन कराना होगा और डिजिटल तरीकों से ही वेर‍िफ‍िकेशन करना होगा.

कैसे होगा वेर‍िफ‍िकेशन

नए न‍ियमों के अनुसार जो ऑर्गेनाइजेशन आधार से जुड़े वेरिफिकेशन करना चाहती हैं, जैसे क‍ि होटल और इवेंट आयोजक आद‍ि तो उन्‍हें इस सिस्टम में रजिस्टर करना होगा. उन्हें इसके ल‍िए नई वेरिफिकेशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करना होगा, जहां QR कोड स्कैन करके वेर‍िफाई करना होगा. इसके अलावा, आधार के नए मोबाइल ऐप से वेरिफिकेशन की सुविधा का भी लाभ उठा सकते हैं.

आ रहा UIDAI का नया ऐप

इस पूरे बदलाव को लागू करने के ल‍िए UIDAI की तरफ से एक नया ऐप भी लाया जा रहा है. फ‍िलहाल ये ऐप अभी बीटा-टेस्ट फेज में है और जल्‍द ही इसे जारी कर द‍िया जाएगा. इससे ऐप-टू-ऐप वेरिफिकेशन की सुविधा म‍िलेगी. ऐप के आने के बाद हर बार सेंट्रल सर्वर से लाइव कनेक्शन की जरूरत नहीं पड़ेगी. यानी आप बिना नेटवर्क के भी आसानी से आधार चेक कर सकते हैं या करा सकते हैं. ये ऐप यूजर्स के ल‍िए भी बेहद फायदेमंद है. इससे यूजर अपना पता अपडेट कर सकेंगे और परिवार के उन मेम्‍बर्स को भी जोड़ सकेंगे, ज‍िनके पास मोबाइल नहीं है.

सीमा शुल्क सुधार होगा सरकार का अगला बड़ा एजेंडा: वित्त मंत्री
Apple नहीं मानेगा भारत सरकार का ऑर्डर? संचार साथी ऐप को लेकर करेगा चर्चा
‘Made in India’ स्मार्टफोन की मांग अमेरिका में जबरदस्त, अक्टूबर में निर्यात 1.47 अरब डॉलर पार
राजनीतिक गालियों से नहीं, रोजगार देने वालों से सीखें इज़्ज़त
ED ने फिर कसा अनिल अंबानी पर शिकंजा, 10,117 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article द ग्रेट खली 8 साल बाद करेंगे रिंग में वापसी, जानिए कब? यहां मिलेगी हर डिटेल
Next Article गोल्डन ग्लोब्स 2026 के नॉमिनेशन का एलान, यहां देखें पूरी लिस्ट
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?