By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: तिरंगे के रंगों से सजे विद्यालय, विद्यार्थियों ने दिया राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > तिरंगे के रंगों से सजे विद्यालय, विद्यार्थियों ने दिया राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश
उत्तर प्रदेशराज्य

तिरंगे के रंगों से सजे विद्यालय, विद्यार्थियों ने दिया राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश

Amarkesadmin
Last updated: August 8, 2026 2:13 pm
Amarkesadmin
1 month ago
Share
SHARE

हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत माध्यमिक विद्यालयों में तिरंगा रंगोली एवं वॉल पेंटिंग से सजा देशभक्ति का माहौल

सम्भल (बहजोई), 08 अगस्त 2026
स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा विद्यार्थियों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशानुसार जनपद के परिषदीय एवं माध्यमिक विद्यालयों में विभिन्न रचनात्मक एवं देशभक्ति से जुड़ी गतिविधियों का आयोजन किया गया।
इस दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए विद्यालय परिसरों एवं दीवारों पर तिरंगा रंगोली, वॉल पेंटिंग एवं देशभक्ति विषयक चित्रकारी तैयार की। छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से तिरंगे, अशोक चक्र, भारत माता, स्वतंत्रता दिवस तथा ‘जय हिन्द’ और ‘वंदे मातरम्’ जैसे संदेशों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया।
रचनात्मकता के साथ दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश
विद्यालयों में विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई तिरंगा रंगोलियों में केसरिया, सफेद एवं हरे रंगों के साथ अशोक चक्र को प्रमुखता से उकेरा गया। कई विद्यालयों में छात्राओं ने सामूहिक रूप से आकर्षक रंगोली तैयार कर उसके चारों ओर फूलों एवं विभिन्न कलात्मक आकृतियों से सजावट की।
वहीं विद्यालयों की दीवारों पर बनाई गई वॉल पेंटिंग में तिरंगा थामे बच्चों, देशभक्ति के संदेशों तथा स्वतंत्रता दिवस से जुड़े चित्रों को स्थान दिया गया। छात्राओं ने समूह में कार्य करते हुए दीवारों पर रंग भरकर देशभक्ति की भावना को रचनात्मक अभिव्यक्ति दी।
विद्यालय परिसर में नजर आया देशभक्ति का रंग
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने मिलकर विद्यालय परिसर को तिरंगे के रंगों से सजाया। कहीं छात्राएं दीवारों पर तिरंगा चित्र उकेरती नजर आईं तो कहीं विद्यार्थी रंगोली को अंतिम रूप देते दिखाई दिए। एक विद्यालय में छात्राओं ने ‘वंदे मातरम्’ लिखकर तिरंगा रंगोली तैयार की, जबकि अन्य स्थानों पर ‘जय हिन्द’ सहित देशभक्ति संदेशों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया।
इसके साथ ही विद्यार्थियों ने शैक्षिक एवं रचनात्मक विषयों से जुड़ी पेंटिंग के माध्यम से विद्यालय की दीवारों को भी आकर्षक रूप प्रदान किया। इससे विद्यालय परिसर में शिक्षा, रचनात्मकता और राष्ट्रप्रेम का सुंदर समन्वय देखने को मिला

इन विद्यालयों में हुआ आयोजन

जनपद के श्री अक्रूर जी कन्या इंटर कॉलेज चंदौसी, श्री सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज चंदौसी, एफ.आर. इंटर कॉलेज चंदौसी, रामप्यारी आर्य कन्या इंटर कॉलेज चंदौसी, इंटरमीडिएट कॉलेज बहजोई, शंकर भूषण शरण जनता इंटर कॉलेज सम्भल, जे.यू. इंटर कॉलेज सम्भल, हीरा देवी तोताराम कन्या इंटर कॉलेज बहजोई, जे.एल.एम. इंटर कॉलेज सिरसी एवं राष्ट्र सेवा सदन इंटर कॉलेज भकरौली सहित विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर किया प्रतिभाग
वॉल पेंटिंग में आराध्या सक्सेना (कक्षा 9), तेजस्विनी (कक्षा 9) एवं कोमल (कक्षा 11) सहित अन्य विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। वहीं तिरंगा रंगोली एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में मानवी (कक्षा 10), दीक्षा (कक्षा 9), परी दीक्षित (कक्षा 9), नैना, स्वाति, खुशबू, रिया, सलोनी, हर्षिता, प्रिय, ऋतु शर्मा एवं इंदिरा रस्तोगी सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम में नरेंद्र सिंह वर्तबाल सहित संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहभागिता करते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
स्वतंत्रता दिवस से पहले ही देशभक्ति के रंग में रंगा सम्भल
‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आयोजित इन गतिविधियों से विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह का वातावरण दिखाई दिया। विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई रंगोलियों और वॉल पेंटिंग ने न केवल विद्यालय परिसरों की सुंदरता बढ़ाई, बल्कि राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश भी दिया।
जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशानुसार जनपद में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों के लिए प्रेरित किया जा सके।

आकस्मिक निधन से रतनपुर में शोक की लहर
बिसौली के ग्राम मई बसई स्कूल में अटल जी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया
बदायूं के विकास के लिए माननीय मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट में महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत
बरेली हिंसा मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो आरोपियों गिरफ्तार, सरगना इशरत अली फरार
सायनी घोष विवाद पर कीर्ति आज़ाद का तीखा बयान
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article राजेश खन्ना के ‘आशीर्वाद’ बंगले की कहानी, सलमान खान की पेशकश से क्यों नाराज हुए थे काका?
Next Article बिसौली में सपा सांसद आदित्य यादव का भव्य स्वागत
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?