संभल, उत्तर प्रदेश:
संभल जिले के प्रगतिशील प्राकृतिक खेती करने वाले किसान श्री अशुतोष प्रताप सिंह को गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत के माननीय राष्ट्रपति द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित ‘एट होम’ रिसेप्शन में शामिल होने का गौरव प्राप्त हुआ।
इस भव्य कार्यक्रम में देश-विदेश के अनेक विशिष्ट अतिथियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान श्री सिंह को माननीय राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं उपराष्ट्रपति से मुलाकात करने का अवसर मिला।
इसके साथ ही उन्होंने यूरोपीय संघ के चेयरमैन एवं को-चेयरमैन सहित अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों से भी संवाद किया। इस दौरान भारत में प्राकृतिक खेती के विस्तार, प्रभाव और भविष्य की संभावनाओं पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।
श्री अशुतोष प्रताप सिंह ने प्राकृतिक खेती से जुड़े अपने अनुभव और नवाचार साझा किए तथा बताया कि किस प्रकार रासायन मुक्त और पर्यावरण अनुकूल खेती किसानों की आय बढ़ाने और प्रकृति संरक्षण में सहायक है।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने उनके प्रयासों की सराहना की और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया।
इस अवसर पर श्री सिंह ने इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस मंच से उन्हें किसानों के बीच प्राकृतिक खेती को और अधिक प्रोत्साहित करने की प्रेरणा मिली है।
यह उपलब्धि न केवल संभल जिले बल्कि पूरे प्रदेश के किसानों के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।
संभल के प्राकृतिक किसान अशुतोष प्रताप सिंह राष्ट्रपति के ‘एट होम’ रिसेप्शन में हुए शामिल
Leave a Comment

