जूना अखाड़े के महंत नारायण गिरी जी महाराज ने कहा, “हमने पप्पू यादव की सद्बुद्धि के लिए हवन किया है। हम लोकसभा अध्यक्ष से निवेदन करेंगे कि उनकी संसद सदस्यता निलंबित की जाए। उन्हें संसद में जो कहना है, वह कहें, लेकिन सरकार कोई भी हो, सनातन और साधु-संतों का अपमान नहीं होना चाहिए। साधु-संतों की चंदा चोरी में कोई भूमिका नहीं है।”

