सम्भल ( बहजोई) 12 दिसंबर 2025
आज कलक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया के निर्देशन एवं जिला विकास अधिकारी राम आशीष की अध्यक्षता में निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी रत्नेश कुमार ने विस्तार पूर्वक जानकारी दी उन्होंने कहा कि आयुष विभाग के अन्तर्गत 50 शैय्या एकीकृत आयुष चिकित्सालय , राजकीय इंटर कॉलेज शाहपुर डसर,लसकारिया, नगर विकास तथा नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन के अन्तर्गत बबराला में वाटर सप्लाई जल निगम शहरी, ग्राहक गैस संरक्षण केंद्र रोड सेफ्टी के अंतर्गत सड़के, सुरक्षात्मक का कार्य एवं ऊंचे तटबंध वाले भागों में क्रैश बैरियर एवं अन्य सुरक्षात्मक कार्य लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत जिला विकास अधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि ससमय लोक निर्माण विभाग के अन्तर्गत किये जाने वाले कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। इसके अंतर्गत अन्य निर्माण कार्यों को लेकर भी चर्चा की एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी रत्नेश एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी एवं कार्यदायी संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

