सम्भल (बहजोई), 25 जून 2026
आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड (दर्पण पोर्टल) तथा जनपद में संचालित निर्माणाधीन विकास कार्यों की समीक्षा हेतु कार्यदायी संस्थाओं के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, दैनिक विद्युत आपूर्ति, पशुधन विकास, प्रोजेक्ट अलंकार, समाज कल्याण विभाग, सिंचाई विभाग तथा सहकारिता विभाग की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त निर्माणाधीन विकास परियोजनाओं के अंतर्गत क्रिटिकल केयर यूनिट, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज (विकास खंड असमोली), सद्भाव मंडप तथा चंदौसी रेलवे सेतु निर्माण कार्य सहित अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।
मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण कराने तथा शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रदर्शित प्रगति की नियमित समीक्षा करते हुए लंबित बिंदुओं का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तरुण पाठक, जिला विकास अधिकारी राम आशीष, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी रत्नेश कुमार, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अनार सिंह तथा संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री डैशबोर्ड (दर्पण पोर्टल) एवं निर्माणाधीन विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न
Leave a Comment

