पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर पीएम आवास के पास धरने पर बैठे राहुल गांधी को पुलिस उठाकर ले गई। जैसे ही पुलिस राहुल को उठाने आई, राहुल जमीन पर लेट गए। इस पर पुलिसकर्मी उन्हें हाथ-पैर से पकड़कर उठाकर ले गए।
कांग्रेस के कई नेता दिल्ली में पीएम आवास के पास मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे से धरने पर बैठे थे।
धरने पर राहुल के साथ प्रियंका, खड़गे, अखिलेश यादव, कर्नाटक सीएम डीके शिवकुमार, केरल सीएम सतीशन भी मौजूद थे। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया।
इससे पहले कांग्रेस के प्रदर्शनकारी नेताओं से बातचीत करने के लिए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह पहुंचे। राहुल गांधी से चर्चा करने के बाद वह गृह मंत्री अमित शाह के पास गए। शाह से बातचीत के बाद उन्होंने फिर राहुल से बात की।
सोशल मीडिया पोस्ट में जितेंद्र सिंह ने बताया कि राहुल गांधी की मांग थी कि NEET पर संसद में चर्चा हो। राहुल की यह मांग मान ली गई थी। लेकिन राहुल अपनी बात से मुकर गए। वह बोले- अब हमारी दो मांगे हैं। पहली- NEET पर संसद में चर्चा, दूसरी शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा।
गृह सचिव ने राहुल से कहा- यह जगह धरने के लिए अनुकूल नही हैं, इस पर राहुल बोले- ये भी मेरी मर्जी है जहां चाहे बैठें।

