नगर पंचायत मीरगंज, जनपद बरेली द्वारा “कैच द रेन – जल संरक्षण जन-जागरूकता अभियान” के अंतर्गत मोहल्ला मेवात, वार्ड संख्या-4 स्थित तालाब परिसर एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जल संरक्षण शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों, सफाई कर्मियों एवं स्थानीय लोगों को जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन तथा जल स्रोतों की स्वच्छता एवं संरक्षण बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। सभी प्रतिभागियों ने वर्षा की प्रत्येक बूंद को बचाने, जल का विवेकपूर्ण उपयोग करने तथा अपने आसपास के लोगों को भी जल संरक्षण के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर अभियान से संबंधित जन-जागरूकता संदेशों का प्रचार-प्रसार किया गया तथा उपस्थित सभी लोगों से “कैच द रेन” अभियान को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया
मीरगंज में ‘कैच द रेन’ अभियान के तहत जल संरक्षण की शपथ
Leave a Comment

