विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के अवसर पर एक दिन में 5 करोड़ पौधरोपण हेतु ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का आज लखनऊ में शुभारंभ हुआ। साथ ही ‘महर्षि चरक औषधि वन’ की स्थापना के कार्यक्रम में सहभाग करते हुए पौधरोपण का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ।
सीएम योगी ने कहा..धरती माता के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए यदि प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्यों का ईमानदारी पूर्वक पालन करे, तो हम पर्यावरण का संरक्षण कर धरती माता को सुरक्षित एवं समृद्ध रख सकते हैं।
आइए, हम सभी मिलकर पर्यावरण संरक्षण के इस महाभियान को सफल बनाएं और ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अवश्य लगाएं।

