पालिका अध्यक्ष लता वार्ष्णेय नियमों के तहत कार्यों की गुणवत्ता और स्थिति जांचने मौके पर पहुंची,दिए दिशा निर्देश।
चन्दौसी । नगर पालिका परिषद चंदौसी द्वारा सीता रोड स्थित गणेश मंदिर के समीप बन रहे नाले का किया औचक निरीक्षण
मंदिर के समीप नाला निर्माण कार्य चल रहा है, कार्य के दौरान जेसीबी मशीन की चपेट में आकर पानी का पाईपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी जिसको तत्काल नई पाईप लाइन डलवाकर सही कराया जा रहा है।
मेला गणेश चौथ 2026 एवं जनहित को दृष्टिगत रखते हुए अवर अभियंता जल केपी सिंह के साथ मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि पाइपलाइन एवं निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए, जनहित को दृष्टिगत रखते हुए कार्यस्थल पर प्रगति कार्य सूचना बोर्ड लगाया जाए, व मेला गणेश चौथ एवं आम जनमानस, राहगीरों के आवागमन को दृष्टिगत रखते हुए शीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करे, इस मौके पर जलकल लिपिक अर्पित , कृष्णमोहन, मुकुल शर्मा, पंकज चौधरी आदि स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

