मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज ‘उत्तम प्रदेश’ से ‘आत्मनिर्भर प्रदेश’ बनने की दिशा में बढ़ रहा है. प्रदेश की सशक्त अर्थव्यवस्था की नींव रखने के लिए योगी सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं गेम चेंजर बन रही है. मुरादाबाद का पारंपरिक हैंडीक्रॉफ्ट नई बुलंदी हासिल कर रहा है.
मुरादाबाद की पहचान उसकी मिट्टी और यहां के कारीगरों के हाथों में बसे हुनर से है. यहां का पीतल उद्योग सिर्फ एक व्यापार नहीं, बल्कि पीढ़ियों से चली आ रही एक परंपरा है. सपा सरकार में मुरादाबाद का कारोबार दम तोड़ रहा था, लेकिन योगी सरकार के विजन से नया जीवन ही नहीं मिला, बल्कि प्रदेश के युवाओं को ‘जॉब क्रिएटर’ बना दिया है.
योगी आदित्यनाथ सरकार के कार्यकाल में पीतल नगरी मुरादाबाद का ब्रास उद्योग नई रफ्तार पकड़ता दिखाई दे रहा है. उद्योग से जुड़े कारोबारी मानते हैं कि पिछले कुछ वर्षों में कानून-व्यवस्था में सुधार, बेहतर कारोबारी माहौल और सरकारी प्रोत्साहन के कारण उत्पादन, निर्यात और रोजगार में सकारात्मक बदलाव आया है.
उत्तर प्रदेश का मुरादाबाद देश और दुनिया में अपने हैंडीक्रॉफ्ट के लिए मशहूर है. यहां के पीतल उद्योग का इतिहास 100 साल से भी ज्यादा का है. मुरादाबाद की हर गली में आपको इस उद्योग से जुड़े लोग मिल जाएंगे. मुरादाबाद में बर्तन और ब्रास के डेकोरेटिव आइट्मस की चमक पूरी दुनिया में है. मुरादाबाद के पीतल कारोबारी राहुल अग्रवाल का कहना है कि योगी सरकार बनने के बाद कारोबार में काफी तेजी आई है.

