By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए मंत्री जोशी ने किसानों से किए सीधे संवाद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तराखंड > कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए मंत्री जोशी ने किसानों से किए सीधे संवाद
उत्तराखंडराज्य

कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए मंत्री जोशी ने किसानों से किए सीधे संवाद

Amarkesadmin
Last updated: December 9, 2025 11:40 am
Amarkesadmin
9 months ago
Share
SHARE

अल्मोड़ा। कुमाऊँ भ्रमण के दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विकासखंड धौलादेवी के भगरतौला गांव का दौरा कर किसानों से सीधा संवाद किया। गांव पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों से मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।

कृषि मंत्री ने चौपाल के माध्यम से किसानों की समस्याएं सुनीं और उनके सुझाव प्राप्त किए। उन्होंने पॉलीहाउस क्लस्टर का स्थलीय निरीक्षण कर वहां की कृषि व्यवस्था का विस्तृत अवलोकन किया। ग्रामीणों ने अवगत कराया कि जिला योजना और उद्यान विभाग द्वारा स्थापित 100 से अधिक पॉलीहाउस में क्लस्टर आधारित खेती की जा रही है, जिसमें आलू, शिमला मिर्च, गोभी, मैथी, धनिया, मिर्च आदि सब्जियों का उत्पादन हो रहा है। इससे किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और आजीविका सुदृढ़ हुई है। मंत्री जोशी ने इस प्रयास की सराहना की और इसे आदर्श मॉडल बताया।

कृषि मंत्री ने सैम देवता समूह की लखपति दीदियों से भी संवाद किया और महिला सशक्तिकरण तथा स्व–रोजगार की दिशा में उनके कार्यों को प्रशंसनीय बताया। उन्होंने जंगली जानवरों के आतंक, फेसिंग भुगतान और पॉलीहाउस की पन्नी बदलने से जुड़े मामलों पर विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

भगरतौला के दौरे के दौरान कृषि मंत्री ने किसानों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने नैनपड़ चाय बागान का निरीक्षण कर कर्मचारियों से वार्ता की। इसके बाद वे नैनी और तरुला गांव पहुंचे, जहां उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनीं और समाधान हेतु अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। नैनी गांव में उन्होंने पानी लिफ्टिंग की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए तथा किसानों को कृषि यंत्र वितरित किए।

कृषि मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि केंद्र और राज्य सरकार की सभी कृषि एवं उद्यान योजनाओं का लाभ न्याय पंचायत स्तर तक पहुंचे। इसके लिए कैंप आयोजित कर अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं को पहुंचाने पर जोर दिया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि हर किसान को बेहतर सुविधाएं, अनुदान और आधुनिक तकनीक समय पर उपलब्ध हो।

इस अवसर पर किसान खीमानंद पांडेय, रेबाधर पांडेय, देवदार पांडेय, हरि प्रसाद सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

नगर पंचायत अध्यक्ष व ईओ ने किया पंप हाउस का निरीक्षण
स्वस्थ बचपन की ओर कदम: रुद्रपुर में ‘राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस’ का भव्य आगाज़
सम्भल में डिप्थीरिया आउटब्रेक रोकथाम एवं दस्तक अभियान पर प्रशासन सक्रिय
अमरनाथ यात्रा: 3 जुलाई से यात्रा शुरू, जम्मू में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सक्रिय
ठंड व गलन का प्रकोप बढ़ने पर नगर पालिका
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article नगर निगम ने नागरिक सुविधाओं के विस्तार, शहरी प्रबंधन के आधुनिकीकरण और स्वच्छ–सुव्यवस्थित देहरादून बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है: मुख्यमंत्री
Next Article Aaj Ka Panchang 10 December 2025: आज बन रहा ग्रहण योग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल सहित बुधवार का संपूर्ण पंचांग
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?