जनपद संभल पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण कुमार बिश्नोई की निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिण श्रीमती अनुकृति शर्मा
क्षेत्रधिकारी डॉ प्रदीप कुमार सिंह के निर्देश अनुसार चलाए जा रहे पुलिस परिवार परामर्श सुलह समझौता केंद्र की बैठक चंदौसी परामर्श केंद्र प्रभारी डाo रुकम पाल सिंह की देखरेख में गौशाला रोड पिंक चौकी चंदौसी में संपन्न हुई जिसमें पति-पत्नी के मध्य हुए आपसी विवादों को परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी डॉ रूकम पाल सिंह के द्वारा काउंसलरों के सहयोग से सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित करने का प्रयास काउंसलरद्वारा किया गया जहां कुल 16पत्रावली सुनकर 8पत्रावली का निस्तारण किया गया 4 परिवार को मिलाया गया और 2 पत्रावली पर आवेदक द्वारा बल न देने के कारणबंद की गई दो पत्रावली पर विधिक कार्रवाई की संतति की गई इस अवसर पर काउंसलर श्वेता गुप्ता पूनम अरोरा सब इंस्पेक्टर महेश गंगवार हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

