15 अगस्त के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन सम्भल एवं उम्मीद संस्था के सहयोग से भीख छोड़ शिक्षा का रास्ता अपनाने वाले गहार बस्ती बहजोई निवासी मयंक को माननीय राज्यपाल महोदया एवं माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम एवं अल्पाहार में आमंत्रित किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य और बच्चों को भी भिक्षावृत्ति छोड़ शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। मयंक आज अपने पिता एवं उम्मीद टीम के सदस्य अमरीक सिंह के साथ लखनऊ के लिए रवाना हुए

