लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती के अवसर पर गजरौला स्थित राम बैंकट हॉल में पाल समाज द्वारा आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता कर कार्यक्रम को संबोधित किया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता श्री कल्कि धाम पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम जी की गरिमामयी उपस्थिति में अहिल्याबाई होल्कर जी द्वारा भारतीय संस्कृति, धर्म, महिला सशक्तिकरण एवं जनकल्याण के क्षेत्र में किए गए अद्वितीय कार्यों का स्मरण किया। उनके सुशासन, न्यायप्रियता, धार्मिक स्थलों के संरक्षण एवं समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के संकल्प ने उन्हें भारतीय इतिहास की महानतम लोकनायिकाओं में स्थापित किया।
इस अवसर पर पाल समाज के वरिष्ठजन, युवा साथी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।।

