संभल में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्राइवेट स्कूल आला हसनैन पब्लिक स्कूल में जब ध्वजारोहण के बाद बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत हुई तो स्कूल के मेन गेट पर बने छज्जे में कई बच्चे वहां पर पहुंचकर झंडा लहराने लगे। वहीं इसी दौरान कुछ बच्चे उस छज्जे के नीचे भी खड़े हुए थे। इसी दौरान छज्जे पर अधिक भार होने की वजह से वह अचानक ढह गया। इस हादसे में छह साल के निजामम पुत्र नईम की मौत हो गई। वहीं घायल बच्चों की पहचान सातवीं कक्षा के 11 साल के सैफ अली पुत्र साबुन और पांचवीं कक्षा के 10 साल के शैदाना पुत्र इमरान के रूप में हुई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें जब छज्जा गिरा तो थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी भरा माहौल भी देखने को मिला।

